फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

Sat, 08 Dec 2018 11:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शनिवार को एडिलेड में इतिहास रचते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। 21 वर्षीय पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में कुल 6 कैच लपके और एक रिकॉर्ड में धोनी की बराबरी पर पहुंचे। पंत ने टेस्ट की एक पारी में सर्वाधिक कैच लेने के मामले में एमएस धोनी की बराबरी की। 
विज्ञापन

2 of 5
rishabh pant
पंत ने शनिवार को तीन कैच लपके। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मिचेल स्टार्क और मोहम्मद शमी की लगातार दो गेंदों पर ट्रेविस हेड व जोश हेजलवुड के कैच लपके। इससे पहले दूसरे दिन पंत ने उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकोंब और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन का कैच पकड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
DHONI MILK
धोनी ने यह उपलब्धि 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में हासिल की थी। वैसे, टेस्ट की एक पारी में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम बारी, इंग्लैंड के बॉब टेलर, न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ और वेस्टइंडीज के रिडले जैकब्स के नाम दर्ज हैं। इन चारों विकेटकीपरों ने टेस्ट की एक पारी में कुल 7 कैच पकड़े हैं।

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : Indian Express
बता दें कि उपलब्धि हासिल करने वाले ऋषभ पंत जुबानी हमलों में भी आगे रहे। उन्होंने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पर छींटाकशीं भी की। पंत ने कहा, 'यहां हर कोई पुजारा नहीं है।' बता दें कि यह कमेंट पंत ने इसलिए किया क्योंकि इसी मुकाबले की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार सेंचुरी जड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kl rahul murli vijay
पता हो कि एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी 250 रन पर सिमटी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी शनिवार को 235 रन पर ढेर हुई। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में समाचार लिखे जाने तक एक विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें