फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बने

Wed, 12 Sep 2018 07:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने एक बार फिर साबित किया कि वह भारतीय क्रिकेट का सुनहरा भविष्य हैं। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें व अंतिम टेस्ट में 114 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम की हार को टाल नहीं सके और भारत सीरीज 1-4 के अंतर से गंवा बैठा। बहरहाल, 146 गेंदों में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से पहला टेस्ट शतक जमाने वाले पंत ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत
पंत इंग्लैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने। अपना तीसरा टेस्ट मैच खेल रहे पंत ने लेग स्पिनर आदिल रशीद की गेंद पर छक्का लगाकर 117 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही यह चौथी पारी में किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है। पंत ने अपनी इस पारी में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2007 के इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में नाबाद 76 बनाए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
ms dhoni test
वहीं पंत ने इंग्लैंड में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड में 92 रन बनाए थे। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट की दूसरी पारी में 67 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जो चौथी पारी में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। 

4 of 6
ऋषभ पंत
पंत सबसे कम उम्र में पहला टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 साल 342 दिन की उम्र में शतक जमाया। सबसे कम उम्र में पहला टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड अजय रात्रा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 साल 150 दिन की उम्र में यह कमाल किया था।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत एशिया के बाहर टेस्ट शतक जमाने वाले चौथे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने। कपिल देव, इरफान पठान और हरभजन सिंह के बाद अपने पहला शतक छक्के के साथ पूरा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने पंत।  ऋषभ पंत चौथी पारी में शतक जमाने वाले सातवें विकेटकीपर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंग्लैंड टीम
बता दें कि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 332 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 423/8 के स्कोर पर घोषित की और विराट ब्रिगेड के सामने 464 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 345 रन पर सिमटी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें