फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंटिंग ने सुनाई धवन को खरी-खरी, बोले- पंत का बल्ला रोज नहीं चल सकता

Wed, 27 Mar 2019 04:59 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिखर धवन
दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि शिखर धवन को पावरप्ले में जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी क्योंकि ऋषभ पंत के लिए हर दिन धमाकेदार बल्लेबाजी करना संभव नहीं है। मंगलवार को अपने दूसरे  मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स से छह विकेट से हार गया था। इस मैच में धवन की बल्लेबाजी चर्चा का विषय रही क्योंकि वह अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए। 
विज्ञापन

2 of 5
Ricky Ponting - फोटो : file photo
पोंटिंग से पूछा गया कि क्या वह चाहते थे कि धवन तेजी से रन बनाए, उन्होंने कहा, 'हां मैं ऐसा पसंद करता। लेकिन यह बल्लेबाजी के लिये आसान विकेट नहीं था और विशेषकर पावरप्ले के आखिर में ऐसा करना मुश्किल था।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
धवन-शॉ - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि शिखर टीम में एक खास भूमिका निभाए। यहां तक कि उसने भी स्वीकार किया कि वह आज तेजी से रन बनाना चाहता था। 15 ओवर के बाद हमारा स्कोर दो विकेट पर 118 रन था।'

4 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : file photo
पोंटिंग ने कहा, 'हमने संघर्षपूर्ण 147 रन बनाए और पारी के आखिरी हिस्से के प्रदर्शन से मैं अधिक निराश हुआ क्योंकि मुझे लगता है कि पारी के पहले भाग में हमने अच्छी नींव रखी थी।' पंत के आउट होने के बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज से हर दिन बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'नहीं, हम ऋषभ से हर दिन मुंबई जैसी पारी की उम्मीद नहीं कर सकते। कोई भी ऐसा नहीं कर सकता है। कोई भी हर दिन 20-30 गेंदों पर 78 रन नहीं बना सकता है। केवल ऋषभ ही नहीं कोलिन इंग्राम के पास भी मौका था। श्रेयस अय्यर के पास फिर से अच्छा अवसर था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें