rabada
- फोटो : social media
रबाडा की अनुपस्थिति दिल्ली के लिए बड़ा झटका है जो राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर टॉप-2 में अपनी जगह सुरक्षित करने की कोशिश में है। पोंटिंग ने राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'यह फैसला हमने नहीं किया। यह फैसला क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा। पिछले दो मैचों में उनके पीठ के निचले हिस्से में दर्द था तथा हमारे पिछले घरेलू मैच के बाद स्थिति थोड़ा बदतर हो गई थी। इसलिए सीएसए ने एहतियात के तौर पर यह फैसला किया ताकि वह वर्ल्ड कप के लिए फिट रहें।'