रिकी पोंटिंग
44 साल के पोंटिंग ने कहा कि भारत के पास भले ही मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हो, लेकिन उसके स्पिनर ऑस्ट्रेलिया में लय कायम नहीं रख सकेंगे। उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'भारत के गेंदबाज शानदार हैं। बुमराह और शमी पिछले कुछ साल से अच्छा खेल रहे हैं। उमेश यादव और इशांत शर्मा को मिलाकर भारत का तेज आक्रमण अच्छा है।'