फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गज बोले- समय के साथ सब बेहतर हो जाएंगे

Wed, 04 Dec 2019 07:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज आस्ट्रेलिया में नाकाम रहे लेकिन गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने आलोचकों के निशाने पर खड़े अपने गेंदबाजों का पक्ष लेते हुए कहा कि अनुभव हासिल करने के साथ वे बेहतर बनते जाएंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पाक तेज गेंदबाज - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीन युवा तेज गेंदबाजों को चुना लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और उनके खिलाफ टेस्ट मैचों में ढेर सारे रन बने। पाकिस्तान को ब्रिस्बेन और एडिलेड दोनों टेस्ट मैचों में पारी से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन

3 of 5
रिकी पोंटिंग
इस खराब प्रदर्शन के कारण आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने पाकिस्तान की गेंदबाजी इकाई को 'खराब आक्रमण' करार दिया। वकार ने स्वीकार किया कि यह प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 

4 of 5
Waqar Younis - फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'हां मैं स्वीकार करता हूं कि यह वैसा परिणाम नहीं रहा जैसा हम चाहते थे, लेकिन जब आप किशोर होते हैं तो अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं जो कि टेस्ट मैचों में जरूरी है।' वकार ने कहा, 'मेरा मानना है कि जब वे कुछ मैच खेल लेंगे तो बेहतर होते जाएंगे तथा शाहीन शाह अफरीदी इसका उदाहरण है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aus vs pak
बता दें कि पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के हाथों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। दोनों मैचों में कंगारू टीम ने पाकिस्तान को पारी और रनों से करारी शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें