फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic day 2020: एमएस धोनी समेत इन पांच क्रिकेटर्स ने भी सेना की वर्दी पहन ठोका तिरंगे को सलाम

Sun, 26 Jan 2020 07:52 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपिल देव-एमएस धोनी-सचिन तेंदुलकर - फोटो : Amar Ujala
टीम इंडिया के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय सेना से जुड़े हैं। जिनमें से कई चर्चित खिलाड़ी हैं और कई पूर्व क्रिकेटर्स हैं। महेंद्र सिंह धोनी सेना से जुड़े हैं, ये सभी जानते हैं, लेकिन उनसे पहले भी कई क्रिकेट खिलाड़ी सेना के साथ जुड़ चुके हैं। कई क्रिकेटर्स ने खेल के मैदान से सेना के बटालियन तक का सफर तय किया है और देश की सेना के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आइए जानते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने देश की सेना की वर्दी को अपने शरीर पर चढ़ाकर जोश के साथ तिरंगे को सलाम ठोका है।
विज्ञापन

2 of 6
हेमू अधिकारी - फोटो : social Media
लेफ्टिनेंट कर्नल हेमू अधिकारी भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज थे। कर्नल हेमू का टेस्ट करियर दूसरे विश्व युद्ध के कारण देर से शुरू हुआ था। उन्होंने 29 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। हेमू अधिकारी ने 21 टेस्ट मैच की 36 पारियों में 872 रन बनाए।  हेमू अधिकारी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
देश को पहला विश्व कप दिलाने वाले भारतीय कप्तान कपिल देव का नाम प्रादेशिक सेना से जुड़ने के लिए पहली बार साल 2008 में सामने आया था। सेना ने कपिल को एक आइकन के रूप में उभारा और उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से भी नवाजा। उनकी नियुक्ति के समय, टेरिटोरियल आर्मी के अतिरिक्त महानिदेशक ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बताया था और कहा था कि कपिल देव के शामिल होने के बाद सेना में युवाओं के हित में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।

4 of 6
सीके नायडू - फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान सीके नायुडू 1923 में होलकर राजा के न्यौते पर इंदौर पहुंचे थे। उनका पूरा नाम कर्नल कोट्टेरी कनकैया नायुडू था। होलकर के राजा ने उन्हें अपनी सेना में कर्नल का पद दिया था। उन्होंने सात टेस्ट मैचों की 14 परियों में 350 रन बनाए थे।
विज्ञापन

5 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : social Media
विश्व के महान बल्लेबाजों में से एक मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना का हिस्सा हैं। सचिन इंडियन एयर फोर्स में ग्रुप कैप्टन हैं। वह इस सम्मान को पाने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सचिन ने वायु सेना की सुखोई विमान को भी उड़ाया है। सचिन देश के युवाओं के लिए एयर फोर्स का चेहरा हैं। हाल ही में उन्हें हिंडन में 83वें वायु सेना दिवस समारोह में भाग लेते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MS Dhoni - फोटो : social Media
टीम इंडिया को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय प्रादेशिक सेना में शामिल हैं। धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान किया गया है। उन्हें यह रैंक भारतीय सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मिली है। उन्होंने आगरा में पैरा-रेजिमेंट में दो सप्ताह का प्रशिक्षण भी किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें