फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: इन 11 जांबाजों के बूते न्यूजीलैंड को मात देने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Sun, 26 Jan 2020 07:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
भारत ने पांच मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को हरा दिया। अब सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले को जीत कर यह जता दिया है कि इस बार वह खाली हाथ नहीं लौटने वाली। ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतने के बाद टीम को न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों के लिए अधिक समय नहीं मिल पाया था, लेकिन इसके बावजूद विराट ब्रिगेड ने शानदार खेल दिखाया है।

कप्तान कोहली चाहेंगे की सीरीज के दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज फतह करने के करीब पहुंचा लिया जाए। न्यूजीलैंड में टीम इंडिया अभी तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं जीती है। विराट सेना इस आंकड़े को बदलने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। विराट की कोशिश होगी कि दूसरे मैच में भी शानदार जीत दर्ज की जाए। इसके लिए उन्हें एक बेहतरीन टीम संयोजन के साथ उतरना होगा। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के साथ विराट कोहली सीरीज के दूसरे मुकाबले में उतर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

ओपनिंग

रोहित शर्मा और केएल राहुल ही दूसरे मैच में भी टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पहले मुकाले में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रह गया, लेकिन राहुल ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 27 गेंदों पर 56 रन बनाए। सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम चाहेगी कि दोनी ही ओपनर टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाए।

विज्ञापन

3 of 7
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर विराट कोहली ही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। विराट ने पहले मुकाबले में बेहतरीन 45 रन की पारी खेली। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर 99 रन की साझेदारी की और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर का खेलना अब लगभग तय ही है। अय्यर ने सीरीज के पहले टी-20 में धुंआधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। अय्यर ने 29 गेंदों में 58 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे को भी शामिल किया जा सकता है।

4 of 7
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में विराट ने दोनों को ही प्लेइंग 11 में मौका दिया था। दूसरे मुकाबले में भी शिवम और जडेजा को अंतिम 11 में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

केएल राहुल ने जिस अंदाज में विकेटकीपिंग की है और अपनी बल्लेबाजी के साथ सामंजस्य बैठाया। उस हिसाब से इस मैच में भी राहुल ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 7
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर

गेंदबाजी

भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर उनका साथ देते हुए नजर आ सकते हैं। स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। चहल ने सीरीज के पहले मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की थी और एक विकेट भी चटकाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे ,युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें