फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप के लिए इस दिन हो सकता है भारतीय टीम का एलान, हार्दिक को लेकर संशय बरकरार

Sun, 28 Apr 2024 12:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगरकर शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच को देखने के लिए विशेष रूप से स्पेन से दिल्ली आए थे, ताकि उन्हें कप्तान रोहित के साथ बातचीत करने का मौका मिल सके और अंतिम टीम चुनने के लिए अपने सहयोगियों के साथ बैठक से पहले उनके लिए चीजें स्पष्ट हों।
विज्ञापन
1 of 7
द्रविड़ और रोहित - फोटो : PTI
राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम को लेकर दिल्ली में अनौपचारिक बैठक होने की उम्मीद है। विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की आखिरी तारीख एक मई है।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित और अगरकर - फोटो : ANI
दिल्ली-मुंबई मैच देखने पहुंचे थे अगरकर
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अगरकर शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच को देखने के लिए विशेष रूप से स्पेन से दिल्ली आए थे, ताकि उन्हें कप्तान रोहित के साथ बातचीत करने का मौका मिल सके और अंतिम टीम चुनने के लिए अपने सहयोगियों के साथ बैठक से पहले उनके लिए चीजें स्पष्ट हों।

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच मैच के बाद मुलाकात हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मई को डेडलाइन खत्म होने के दिन भारतीय टीम की घोषणा हो सकती है। टीम के एलान से पहले भी अगरकर और रोहित के बीच एक और बार मीटिंग हो सकती है। उस मीटिंग में जरूर फैसले लिए जाएंगे। यह मीटिंग सोमवार को हो सकती है। मुंबई का अगला मैच 30 अप्रैल को लखनऊ से इकाना स्टेडियम में है।
विज्ञापन

3 of 7
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक की गेंदबाजी और फिटनेस पर संशय जारी
टीम में कुछ स्थानों और खिलाड़ियों को लेकर चर्चा की जरूरत है। इसमें सबसे अहम हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी फिटनेस है। अगर हार्दिक को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिलती है तो शिवम दुबे और रिंकू सिंह में से केवल एक को ही जगह दी जा सकती है। हार्दिक ने अब तक नौ मैचों में 36 ओवर की बजाय सिर्फ 19 ओवर गेंदबाजी की है। वहीं, फिनिशर के तौर पर वह इतने मैचों में सिर्फ 10 छक्के लगा पाए हैं, जो कि बेहद खराब है।

उन्होंने इस सीजन 142 के स्ट्राइक रेट से नौ पारियों में 196 रन बनाए हैं। हालांकि, हार्दिक को इस बात की तरजीह मिल सकती है कि दुबे ने इस आईपीएल में गेंदबाजी की ही नहीं है। वहीं, स्किल और पेस में भी दुबे हार्दिक के आसपास नहीं हैं। हालांकि, बल्ले से दुबे हार्दिक से कहीं आगे हैं। सीएसके के बल्लेबाज ने आठ मैचों में 22 छक्के जड़े हैं। विकेटकीपर के लिए ऋषभ पंत के साथ संजू सैमसन और लोकेश राहुल के नामों को लेकर भी संशय है। पंत का चयन तय माना जा रहा है। वहीं, दूसरे विकेटकीपर को लेकर चर्चा जारी है।

4 of 7
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL
चहल पर अक्षर को दी जा सकती है तरजीह
तेज गेंदबाजी और स्पिनरों को लेकर भी चीजें स्पष्ट नहीं है। जसप्रीत बुमराह शानदार लय में है तो वहीं अनुभवी मोहम्मद सिराज का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल में टीम के तीसरे स्पिनर के लिए मुकाबला होगा। बेहतर बल्लेबाजी स्किल के कारण अक्षर का दावा ज्यादा मजबूत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल कुछ शीर्ष कोचिंग स्टाफ की पहली पसंद नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 7
राहुल और सैमसन - फोटो : IPL
सैमसन पर राहुल को दी जा सकती है तरजीह
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'अच्छे प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन के चुने जाने पर संशय बरकरार है। ऋषभ पंत का चयन होना तय है, जबकि केएल राहुल दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किए जा सकते हैं। शिवम दुबे का भी चुना जाना लगभग तय है।' पंत इस सीजन शानदार फॉर्म में दिखे हैं। कार दुर्घटना के बाद से वापसी करते हुए अपने पहले ही टूर्नामेंट में बल्ले से कमाल दिखाया है। वह अब तक 10 मैचों में 46.38 की औसत और 160.60 के स्ट्राइक रेट से 371 रन बना चुके हैं। ऑरेंज कैप की रेस में वह फिलहाल चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
दुबे की पावर हिटिंग ने सबका ध्यान खींचा
वहीं, लखनऊ के कप्तान राहुल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। वह नौ मैचों में 42 की औसत और 144.27 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बना चुके हैं। शिवम दुबे की पावर हिटिंग ने इस सीजन सबका ध्यान खींचा है। वह अब तक आठ मैचों में 51.83 की औसत और 169.94 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 311 रन बना चुके हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 66 रन का रहा है। दुबे सीएसके से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऋतुराज गायकवाड़ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने सीएसके के लिए अब तक आठ मैचों में 58.17 की औसत से 349 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारतीय टीम - फोटो : PTI
जून में शुरू होगा टी20 विश्व कप
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 इस साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की सहमेजबानी में खेला जाएगा। एक जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। भारतीय टीम अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद नौ जून को भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नसऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें