फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

Sun, 26 Mar 2017 11:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 9
आर अश्विन - फोटो : ESPN
धर्मशाला में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस निर्णायक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी ने विशाल स्कोर के संकेत दिए, मगर कुलदीप यादव के करिश्मे ने कंगारुओं की बख्खियां उधेड़ी दीं और ऑस्ट्रेलिया 300 रन पर ही सिमट गया।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

2 of 9
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
144 रन पर 1 विकेट गंवाने वाले ऑस्ट्रेलिया 206 रन तक 8 विकेट खो चुका था। यहां से मेथ्यू वेड के अर्धशतक ने जैसे--तैसे टीम को 300 के स्कोर तक पहुंचाया। कुलदीप के अलावा उमेश यादव ने 2 तथा अश्विन, जडेजा और भुवनेश्वर ने 1-1 विकेट लिया। डालते हैं धर्मशाला टेस्ट में पहले दिन बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर:
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

3 of 9
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN
कुलदीप यादव भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले पहले चाइनामैन गेंदबाज बने और कुल मिलाकर 288वें भारतीय टेस्ट खिलाड़ी। उन्होंने पहली पारी में ही 4 विकेट ले लिए। पिछले 9 महीनों में तीन चाइनामैन गेंदबाज टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। कुलदीप यादव से पहले श्रीलंका के लक्षण संदकन और दक्षिण अफ्रीका के तबरेज़ शम्सी ने ये रिकॉर्ड बनाया था।

स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

4 of 9
उमेश यादव - फोटो : ESPN
धर्मशाला का मैदान भारत के लिए टेस्ट आयोजित करने वाला 27वां वेन्यू बना। इसी सीरीज में पुणे और रांची ने भी पहली बार ही टेस्ट की मेजबानी की थी।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

5 of 9
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
स्टीव स्मिथ ने 99 पारी में 20 शतक पूरे किये। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा और उनसे आगे सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन (55), सुनील गावस्कर (93) और मैथ्यू हेडन (95) ने इससे कम पारियां ली हैं।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

6 of 9
स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN
स्टीव स्मिथ ने इस सीरीज में तीसरा शतक लगाया और भारत में एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे कप्तान बने। एलिस्टेयर कुक ने 2012 में ये रिकॉर्ड बनाया था। स्मिथ ने इसके अलावा भारत के तीन नए टेस्ट मैदानों पर शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन

स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

7 of 9
virat
लगातार 54 टेस्ट खेलने के बाद पहली बार विराट कोहली को मैच से बाहर बैठना पड़ा। लगातार टेस्ट खेलने के मामले में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम चोटी पर हैं। उन्होंने लगातार 101 टेस्ट खेले हैं। दूसरे नंबर पर एबी डीविलियर्स (98 टेस्ट) हैं।

स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

8 of 9
अंजिक्य रहाणे - फोटो : PTI
अजिंक्य रहाणे भारत के 33वें टेस्ट कप्तान बने। 85 सालों के भारतीय टेस्ट इतिहास में सीके नायडू पहले कप्तान थे। भारत ने वनडे में अब तक 23 कप्तान देखें हैं।
विज्ञापन

कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट कर अश्विन ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड

9 of 9
आर अश्विन - फोटो : ESPN
रविचन्द्रन अश्विन (79) ने स्टीव स्मिथ का विकेट लेते ही एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने डेल स्टेन (78) के रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें