फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MIvRCB: 14वें मैच में बने 5 कीर्तिमान, विराट के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Wed, 18 Apr 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : file photo
रोहित शर्मा (94) की बेहतरीन पारी की बदौलत मेजबान मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर को 46 रनों से हराकर आईपीएल के इस सीजन की पहली जीत अपने नाम दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडिंयस ने निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाए। जिसके जवाब में आरसीबी 167 रन ही बना सकी और मैच हार गई। आइये नजर डालते हैं मैच के दिन बने रिकॉर्ड्स परः- 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : ipl
विराट कोहली आईपीएल के इतिहास सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी 145वीं पारी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने आरसीबी के लिए 5 हजार से ज्यादा रन का स्कोर किया है। रैना के नाम आईपीएल में 4558 रन हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : file photo
बता दें कि यह पहली बार है कि जब किसी टी-20 में दोनों टीमों के कप्तानों ने 90 से अधिक रनों की पारी खेली हो। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 94 और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 92 रन की पारी खेली।

4 of 6
मुंबई इंडियंस
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने के मामले में पहला नाम क्रिस गेल का है। उन्होंने अब तक 269 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ते हुए 175 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, रैना के नाम आईपीएल में 174 छक्के दर्ज हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले गौतम गंभीर, एमएस धोनी, सुरेश रैना का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुमराह
आईपीएल में जसप्रीत बुमराह पांचवे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 50 से ज्यादा विकेट लिए हैं। इससे पहले लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, किरोन पोलार्ड, मिचेल मैक्लेघन का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें