भारत ने चेन्नई में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मैच में पारी और 75 रनों से मात देकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। चौथे दिन करुण नायर की कहानी को आखिरी दिन जडेजा ने जारी रखा और 7 विकेट चटकाकर जीत अपने नाम की। भारत ने इस जीत के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। डालिए इस सीरीज और मैच में बनने वाले रिकॉर्ड्स पर एक नजर:
विज्ञापन
सीरीज जीत कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक जीत से बनाए कई रिकॉर्ड
2 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
भारत ने 2008 के बाद इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में मात दी है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को 2008 में मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था। 2012 में इंग्लैंड ने भारत दौरे पर टीम इंडिया के 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी थी।
विज्ञापन
सीरीज जीत कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक जीत से बनाए कई रिकॉर्ड
3 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : getty
विराट कोहली बिना कोई मैच हारे सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने बिना हारे 18 टेस्ट मैच खेले हैं। कोहली ने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनकी कप्तानी में भारत 17 मैच बिना हारे खेला था।
सीरीज जीत कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक जीत से बनाए कई रिकॉर्ड
4 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : getty
इस मैच में भारत ने 7 विकेट खोकर 759 रन बनाए। यह टेस्ट मैचों में भारत का यह सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 9 विकेट खोकर 726 रन बनाए थे। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक टोटल श्रीलंका के नाम है, जिसने 1997 में भारत के खिलाफ 952 रन बनाए थे।
विज्ञापन
सीरीज जीत कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक जीत से बनाए कई रिकॉर्ड
5 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
चैन्नई टीम इंडिया के लिए सबसे सफल ग्राउंड रहा है। भारत ने चेन्नई में 14 मैच जीते हैं। चेन्नई के बाद भारत के लिए फिरोजशाह कोटला का मैदान सबसे कामयाब रहा है, जहां टीम ने 13 मैच जीते हैं। भारत ने पिछले 17 सालों में चेन्नई में 7 टेस्ट मैच खेले हैं। किसी एक भी मैच में उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
विज्ञापन
सीरीज जीत कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक जीत से बनाए कई रिकॉर्ड
6 of 9
रविंद्र जडेजा, टीम इंडिया
- फोटो : PTI
क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक ही सीरीज में किसी टीम ने पहली पारी में 2 बार 400 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा किया और वो दोनों बार उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने मुंबई में 400 रन बनाए थे और पारी और 36 रनों से मैच गंवाया था। इसके बाद चेन्नई में अंग्रेजो ने 477 बनाए, मगर पारी और 75 रन से मैच गंवाया।
विज्ञापन
सीरीज जीत कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक जीत से बनाए कई रिकॉर्ड
7 of 9

8 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
भारत ने दूसरी बार लगातार 5 सीरीज जीती है। इस सफर में भारत ने श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को मात दी। इससे पहले भारत ने 2008-2010 के बीच 5 सीरीज में जीत दर्ज की थी। उस दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को मात दी थी।
सीरीज जीत कर टीम इंडिया ने रचा इतिहास, एक जीत से बनाए कई रिकॉर्ड
9 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने वाले कप्तान भी बन गए हैं। इससे पहले भारत ने जब 2008-2009 के बीच 5 सीरीज जीती थी, मगर उस दौरान टीम की कप्तानी अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। इन 5 सीरीज जीत में कोहली अकेले ही कप्तान रहे हैं।