फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्विन ने तोड़ा 36 साल पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

Wed, 21 Dec 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
विराट कोहली और अश्विन - फोटो : Daily Motion
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4-0 से मात देकर इतिहास में पहली बार इंग्लैंड की इस अंतर से हराया। रविन्द्र जडेजा ने चेन्नई टेस्ट के आखिरी दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की बल्लेबाजी को चारों खाने चित कर दिया। जडेजा ने 7 विकेट लिए और इंग्लैंड की टीम 207 रनों पर ऑल आउट होकर मैच को पारी और 75 रनों के बड़े अंतर से हार गई।
विज्ञापन

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

2 of 12
विराट कोहली - फोटो : getty
भारतीय टीम ने आखिरी तीन टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के हाथों मात खाती रही, मगर इस बार टीम इंडिया ने सभी हार का बदला लेते हुए टीम इंडिया ने मेहमानों को 4-0 से बुरी तरह हरा दिया। आइये नज़र डालते हैं इस टेस्ट सीरीज और चेन्नई टेस्ट के आखिरी दिन बने सभी रिकॉर्ड्स पर:
विज्ञापन

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

3 of 12
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 18 टेस्ट बिना हार के खेल चुकी है। इसमें उन्होंने 14 टेस्ट जीते और 4 ड्रॉ करवाए हैं। कोहली की कप्तानी में ये भारत की लगातार पांचवीं टेस्ट सीरीज जीत भी है।

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

4 of 12
टीम इंडिया - फोटो : getty
इस साल भारतीय टीम ने 12 टेस्ट में 9 टेस्ट जीते। इससे पिछला भारतीय रिकॉर्ड 8 टेस्ट जीत का था। इंग्लैंड की टीम ने इस साल 8 मैच गंवाए और इससे पहले टीम आखिरी बार 1993 में 8 टेस्ट हारी थी।
विज्ञापन

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

5 of 12
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट कोहली ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 655 रन बनाये, वहीं रविचन्द्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 28 विकेट लिए। कोहली को ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ चुना गया। सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन जो रूट (491) और दूसरे सबसे ज्यादा विकेट रविन्द्र जडेजा (26) के नाम रहे।
विज्ञापन

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

6 of 12
आर अश्विन - फोटो : ESPN
1981 के बाद एक सीरीज में 300 रन और 25 विकेट का डबल बनाने वाले पहले ऑलराउंडर बने अश्विन। 35 साल पहले यह कमाल इयान बॉथम ने किया था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
विज्ञापन

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

7 of 12
विराट कोहली - फोटो : hashguns
भारत ने दूसरी बार कोई टेस्ट सीरीज 4-0 से जीती। इससे पहले 2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया था।

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

8 of 12
आर अश्विन - फोटो : PTI
अश्विन ने इस साल 12 टेस्ट मैचों में 72 विकेट लिए, हालांकि वो कपिल देव (75) के रिकॉर्ड से पीछे रह गए।

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

9 of 12
आर अश्विन - फोटो : ESPN
चेन्नई टेस्ट में अश्विन ने 207 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया, ये भारत में उनक सबसे खराब प्रदर्शन है।

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

10 of 12
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
रविन्द्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैच में 10 विकेट लिया। 7/48 भी एक पारी में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक को सीरीज में 6 बार आउट किया।

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

11 of 12
एलेस्टर कुक - फोटो : getty
एलिस्टर कुक की कप्तानी में इंग्लैंड की ये 22वीं हार थी और ये एक नया इंग्लिश रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

अश्विन ने तोड़ा 4 दशक पुराना रिकॉर्ड, मगर एक रिकॉर्ड से चूके!

12 of 12
Jonny Bairstow
जो रूट ने इस साल 17 टेस्ट में 1477 और जॉनी बैर्स्टो ने 17 टेस्ट में 1470 रन बनाये। इंग्लैंड की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अभी भी माइकल वॉन (1481) के ही नाम है, जिन्होंने 2002 में ये रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें