क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के लिए आंद्रे रसेल के काले बल्ले पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में इस्तेमाल किया था। आंद्रे रसेल ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ काले रंग का बल्ला इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
तो इस वजह से आंद्रे रसेल के काले बल्ले पर लगा बैन!
2 of 6
आंद्र रसेल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीए से अनुमति के समय कहा था कि एक खिलाड़ी रंगबिरंगे बल्ले का उपयोग कर सकता है। रसेल ने अपनी टीम की कलर थीम के अनुसार काले और गुलाबी रंग के बल्ले का इस्तेमाल किया था। बीबीएल से पहले उन्हें इस बल्ले का उपयोग करने की अनुमति मिल गई थी।
विज्ञापन
तो इस वजह से आंद्रे रसेल के काले बल्ले पर लगा बैन!
3 of 6
आंद्र रसेल
- फोटो : Fox Sports
हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अब अपना फैसला बदल दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि गेंद पर बल्ले के निशान बन रहे हैं। इससे गेंद का रंग बिगड़ रहा है और गेंदबाजों और फील्डरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
तो इस वजह से आंद्रे रसेल के काले बल्ले पर लगा बैन!
4 of 6
बिग बैश लीग
बीबीएल के प्रमुख ने कहा, 'मैच अधिकारियों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को प्रतिक्रिया दी है कि आंद्रे ने जो काले बल्ले का उपयोग किया था, उसके निशान गेंद पर बन रहे थे। इसलिए हम अपने फैसले को वापस लेंगे। उत्पादक ने जिस रंग का इस्तेमाल किया है वह गेंद का रंग बिगाड़ रहा है।'
विज्ञापन
तो इस वजह से आंद्रे रसेल के काले बल्ले पर लगा बैन!
5 of 6
बिग बैश लीग
आंद्रे अब बीबीएल और डब्लूबीबीएल के खिलाड़ी रंग वाला बल्ला इस्तेमाल कर सकेंगे या नहीं, यह फैसला अधिकारियों पर निर्भर करेगा क्योंकि वह इसे जरुर ध्यान रखेंगे कि बल्ले से गेंद के रंग पर कोई फर्क न पड़ रहा हो। अगर ऐसे होता है तो ऐसा बल्ला इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
तो इस वजह से आंद्रे रसेल के काले बल्ले पर लगा बैन!
6 of 6
क्रिस गेल
क्रिस गेल ने पिछले वर्ष बीबीएल में सुनहरे रंग के बल्ले का उपयोग किया था, जिसे स्पार्टन कंपनी ने ही बनाया था। बता दें कि रसेल की टीम को सिडनी सिक्सर्स के हाथों 9 विकेट से शिकस्त झेलना पड़ी थी। रसेल छकी पारी महज सात गेंदों तक चली थी।