गुजरात और आरसीबी के मैच में विराट कोहली पुरानी लय में लौटे। उन्होंने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। आरसीबी ने यह मैच जीतकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनाए रखी हैं।
विज्ञापन
1 of 12
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का 67वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। गुजरात के लिए इसका महत्व एक अभ्यास मैच ज्यादा नहीं था, लेकिन आरसीबी के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला था। इस मैच में आरसीबी की टीम इसी अंदाज में खेली और आठ विकेट से गुजरात को हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अब दिल्ली के हारने पर यह टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं, तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।
इस मैच में विराट कोहली पुरानी लय में नजर आए तो रन भागने के दौरान वो गुजरात के गेंदबाज आर साई किशोर से भी टकरा गए। हालांकि, इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। मैच से पहले मोहम्मद सिराज गुजरात के कोच आशीष नेहरा के साथ मस्ती करते दिखे। यहां, हम मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 12
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल ने गुजरात के खिलाफ सानदार कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। मैच की पहली पारी के तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे। उनकी गेंद को शुभमन गिल ने थर्ड मैन की दिशा में खेलना चाहा, लेकिन वाइड स्लिप की जगह पर खड़े मैक्सवेल ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर शानदार कैच पकड़ा। उनके इस कैच के चलते गिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
3 of 12
मोहम्मद सिराज
- फोटो : IPL/BCCI
मैच शुरू होने से पहले मोहम्मद सिराज ने गुजरात की टीम के साथ जमकर मस्ती की। वो गुजराते के कोच आशीष नेहरा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से काफी बातचीत करते नजर आए। सिराज इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस सीजन न तो वो विकेट निकाल पा रहे हैं और न ही रन रोकने में सक्षम हैं।
4 of 12
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान विराट कोहली गुजरात के खिलाड़ी आर साई किशोर से भिड़ गए। दूसरी पारी के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट ने एक शॉट खेला और तेजी से रन के लिए भाग पड़े। इस दौरान उनकी टक्कर आर साई किशोर से हो गई। इस टक्कर के बाद विराट मैदान पर लेट गए। सभी को लगा कि कहीं विराट गंभीर रूप से चोटिल न हो गए हों, लेकिन ऐसा नहीं था। थोड़ी देर बाद विराट उठ खड़े हुए और खेलने लगे।
विज्ञापन
5 of 12
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के फैंस के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद गुजरात के फैंस ने जमकर मस्ती की। यह टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है और खिताब से सिर्फ दो जीत दूर है।
विज्ञापन
6 of 12
आउट होने के बाद गुस्से में मैथ्यू वेड
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के विकेट कीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को इस मैच में लंबे समय बाद मौका मिला था, लेकिन वेड कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 13 गेंद में 16 रन की पारी खेली और मैक्सवेल की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए। इसके बाद पवेलियन लौटने पर उन्होंने अपना गुस्सा दिखाया और पवेलियन में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
7 of 12
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
जोस हेजलवुड ने आरसीबी की टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने गुजरात की पारी के तीसरे ही ओवर में शुभमन गिल को आउट कर गुजरात की टीम को बड़ा झटका दिया। इस मैच में उन्होंने 39 रन देकर दो विकेट झटके।
8 of 12
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या ने गुजरात के लिए शानदार साझेदारी की और अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने नाबाद 62 और डेविड मिलर ने 34 रन बनाए। इन्हीं दोनों की वजह से गुजरात की टीम अच्छा स्कोर बना सकी, लेकिन इस मैच में गेंदबाजों ने निराश किया।
प्लेऑफ मैच से पहले कप्तान हार्दिक की अच्छी फॉर्म गुजरात के लिए राहत की बात है। बैंगलोर के खिलाफ मैच में हार्दिक ने मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 47 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे।
आरसीबी के लिए फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े। इसके साथ ही मैच लगभग खत्म हो चुका था। कोहली पहली बार इस सीजन में लय में दिखे और 73 रन की पारी खेली।
11 of 12
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
विराट ने इस मैच में 54 गेंद में 73 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। मैच खत्म होने से कुछ समय पहले वो राशिद खान की गेंद पर स्टंप आउट हुए। विराट ने राशिद की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद को पढ़ नहीं पाए और आउट हो गए।
इस मैच में अर्धशतक लगाने के बाद विराट ने राहत की सांस ली और भगवान का शुक्रिया अदा किया। इस सीजन यह उनका दूसरा अर्धशतक था। खास बात यह है कि इस सीजन विराट के दोनों अर्धशतक गुजरात के खिलाफ ही आए हैं।