आरसीबी की बल्लेबाजी का कोई सानी नहीं, इस बात का सबूत इस आईपीएल दिख चुका है। टीम की बल्लेबाजी का कोई तोड़ नहीं। हर लक्ष्य को पार करना इनके लिए बड़ी बात नहीं। इसके पीछे टीम के दो घातक बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स माने जाते हैं। लेकिन इस बार तो टीम के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। यह कारनामा मंगलवार को आरसीबी और गुजरात लायंस के बीच मुकाबले में देखने को मिला।
Trending Videos
विज्ञापन
RCB ने बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी में भी बना दिया रिकॉर्ड
2 of 4
पिछले कुछ मैचों में आरसीबी की गेंदबाजी ने हर टीम को चौंकाया है। आरसीबी ने गुजरात लायंस के खिलाफ क्वालिफाइंग मुकाबले में शुरुआती 10 रन के अंदर तीन विकेट झटक लिए। यह कारनामा आरसीबी पहले नहीं कर पाई थी। आइए, आगे जानते हैं, इससे पहले आरसीबी का गेंदबाजी का क्या रिकॉर्ड रहा।
विज्ञापन
RCB ने बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी में भी बना दिया रिकॉर्ड
3 of 4
- फोटो : PTI
मंगलवार को आरसीबी ने गुजरात लायंस के खिलाफ शुरुआती 10 रन से पहले 3 विकेट लिए। सबसे पहला झटका गुजरात के 2 रन के स्कोर पर दूसरे ओवर में ब्रैंडन मैककुलम (1) को लेकर लिया। दूसरा विकेट गुजरात का 6 रन के स्कोर पर एरोन फिंच (4) का गया। तीसरा विकेट 9 रन के स्कोर पर कप्तान सुरेश रैना (1) का गया।
RCB ने बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी में भी बना दिया रिकॉर्ड
4 of 4
इससे पहले 2009 में आरसीबी ने दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों के खिलाफ शुरुआती 14 रनों के भीतर 3-3 विकेट लिए थे। (RCB VS GL मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें। (RCB VS GL मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।)