बैंगलोर बनाम हैदराबाद
सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले इस लड़की का नाम दीपिका घोष है। दीपिका ने फैंस के ऐसे रिएक्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दीपिका ने कहा, 'मेरा नाम दीपिका है, मेरे बारे में कही जाने वाली बातों में सिर्फ एक यही बात सही है।' विराट कोहली के नेतृत्व वाली बैंगलोर के कई मैच देखने वाली दीपिका फिलहाल अपने माता-पिता के साथ हैं। उन्होंने कहा कि न जाने इस मुकाबले में ऐसा क्या खास था, जो लोगों ने मुझे लेकर इतना बवाल मचा दिया।