फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019 फाइनल के तीन सबसे बड़े विवाद, वॉटसन-पोलार्ड से हो गई थी बड़ी भूल

Tue, 14 May 2019 08:30 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग के फाइनल मैच में मुंबई ने चेन्नई को अंतिम गेंद पर एक रन से हराकर चौथी बार IPL खिताब अपने नाम किया। मुंबई की टीम ने फाइनल में 8 विकेट पर 149 रन बनाए लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 148 रन ही बना पाई। महज एक रन का अंतर चेन्नई को चौथी जीत से वंचित कर गया। आइए इसी कड़ी में जान लेते हैं उन विवादों के बारे में जो दोनों टीमों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान देखने को मिले।
 
विज्ञापन

2 of 5
पोलार्ड अंपायर - फोटो : social media
अंपायर से भिड़ बैठे पोलार्ड
मुंबई की तरफ से  कैरेबियाई बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा रन बनाए। पोलार्ड ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली। मुंबई की पारी के आखिरी ओवर में पोलार्ड लगातार वाइड की लाइन की ओर खिसक रहे थे और ब्रावो ने इसे भांपते हुए वाइड की लाइन के बाहर लगातार 3 डॉट गेंदें डाली। पहली गेंद पोलार्ड के बल्ले से लगी लेकिन बाकी 2 गेंद को अंपायर नितिन मेनन ने वाइड नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 5
पोलार्ड - फोटो : social media
तीसरी गेंद के बाद पोलार्ड की नाराजगी साफ देखने को मिली। उन्होंने गुस्से में बल्ला हवा में उछाल दिया। ब्रावो की चौथी गेंद पर पोलार्ड ने स्टंप खाली छोड़ दिया और वाइड की लाइन की ओर बढ़ गए जिसके बाद ब्रावो को रुकना पड़ा। अंपायर को पोलार्ड का यह रवैया सही नहीं लगा और उन्होंने बीच मैदान उन्हें फटकार लगाई।

4 of 5
शेन वॉटसन और सुरेश रैना
इयान बिशप ने मांगी माफी
मैच में एक ऐसी गेंद भी डाली गई थी, जो पासा पलट सकती थी। उस वक्त शेन वॉटसन बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंदबाजी छोर पर मलिंगा खड़े थे। इस दौरान उन्होंने एक वाइड गेंद फेंकी थी, जिसे अंपायर ने वाइड करार नहीं दिया। इस पर शेन वॉटसन के मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए। यह कमेंट स्टंप माइक के जरिए लीक हो गया। इस पर कमेंटेटर इयान बिशप ने ब्रॉडकास्टर की तरफ से माफी भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी रन आउट - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी का रनआउट
चेन्नई की हार के साथ ही सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होने के फैसले पर लोग सवाल उठा रहे हैं। 13वें ओवर में हार्दिक पांड्या की चौथी गेंद पर शेन वॉटसन ने शॉर्ट स्क्वेयर लेग की दिशा में शॉट खेला और रन लेने दौड़ पड़े। लसिथ मलिंगा ने गलत थ्रो किया। धोनी ने ओवरथ्रो पर रन लेने की ठानी। यही धोनी गलती कर बैठे क्योंकि इशान किशन ने सटीक थ्रो जमाकर धोनी को संकट में ला दिया था। धोनी का यह रनआउट मैच के बाद भी बड़ी बहस का हिस्सा बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें