फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: कोहली की बढ़ी चिंता, आरसीबी की लोकल ब्रिगेड का होगा यो-यो टेस्ट

Tue, 05 Feb 2019 07:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rcb
आईपीएल सीजन-12 का आगाज 29 मार्च से होने जा रहा है। इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पांच दिवसीय अनुकूलन शिविर शुरू हो गया है जिसमें मुख्य रूप से उसके घरेलू खिलाड़ी शामिल हैं। शिविर में आठ खिलाड़ी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
इनमें बंगाल के 16 साल के प्रयास राय बर्मन, रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले मिलिंद कुमार, उत्तर प्रदेश के कप्तान अक्षदीप नाथ, मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे, दिल्ली के बल्लेबाज हिम्मत सिंह और तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया, तमिलनाडु के वॉशिंगटन सुंदर और कर्नाटक के देवदत्त पडि्डकल शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Gary Kirsten
टीम के दो कोच गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा खिलाड़ियों की प्रगति पर निगरानी रखेंगे। इन खिलाड़ियों की फिटनेस का पता करने के लिए यो यो टेस्ट किया जाएगा।

4 of 5
आरसीबी
यदि यो यो टेस्ट में खिलाड़ियों के फिटनेस में कोई कमी आती है तो शायद उनके हिस्सा लेने पर संदेह हो सकता है। पहले भी कई खिलाड़ी यो यो टेस्ट में फेल होने की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rcb green
विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी ने अब तक आईपीएल का कोई भी सीजन नहीं जीता है। पिछले सीजन में भी टीम स्टार खिलाड़ियों से भरी थी, लेकिन फिर भी प्रदर्शन का स्तर कुछ खास नहीं रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें