फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस योद्धा के बिना CSK के विरुद्ध मोर्चा खोल सकती है RCB, डीविलियर्स कर सकते हैं वापसी

Sat, 05 May 2018 01:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli rcb
आईपीएल सीजन-11 में विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी और एमएस धोनी की सीएसक के बीच पुणे में मुकाबला खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने वाली आरसीबी पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं केकेआर के हाथों पिछला मैच गंवाने वाली सीएसके वापस जीत के ट्रैक पर आना चाहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
डी कॉक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा है। ऐसे मे दिग्गज खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी ने कप्तान कोहली की सिरदर्दी भी बढ़ा रखी है। अब खबर आ रही है कि टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
क्विंटन डी कॉक
इसकी जानकारी खुद आरसीबी के कोच डेनियर विटोरी ने दी है। ऐसे में कप्तान विराट कोहली क्विंटन डी कॉक की गैर मौजूदगी में पार्थिव पटेल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दे सकते हैं। हालांकि शानदार फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक के न होने से टीम की बल्लेबाजी पर भी काफी फर्क पड़ेगा।

4 of 5
एबी डीविलियर्स
आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि इन फॉर्म बैट्समैन एबी डीविलिर्य चेन्नई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। गौरतलब है कि तेज बुखार के चलते केकेआर के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्हें बाहर बैठना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली, आरसीबी
आईपीएल के मौजूदा सीजन में विराट कोहली की आरसीबी आठ में से तीन मुकाबले जीतने के बाद प्वॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। अगर टीम को आगे भी टूर्मामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करनी है तो उन्हें सीएसके के खिलाफ इस मैच को जीतना ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें