फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Stampede: RCB ने तीन महीने बाद चिन्नास्वामी भगदड़ पर तोड़ी चुप्पी; 'एक्स' पर पोस्ट किया भावुक संदेश

Thu, 28 Aug 2025 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

टीम ने बंगलूरू में हुई भगदड़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। आरसीबी ने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आखिरकार सोशल मीडिया पर वापसी हुई है। उन्होंने बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इसी साल चार जून को बंगलूरू में हुई भगदड़ के बाद टीम ने कई दिनों तक किसी भी तरह की गतिविधि नहीं दिखाई थी। इस पर कई फैंस ने सवाल भी उठाए थे, लेकिन अब टीम ने एक आधिकारिक संदेश जारी कर साफ किया है कि उनकी चुप्पी को अनुपस्थिति न समझा जाए। आरसीबी ने भगदड़ की घटना में मरने वाले 11 लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आरसीबी टीम - फोटो : PTI
'मौन का मतलब लापरवाही नहीं'
आरसीबी ने अपने बयान में कहा कि उनकी चुप्पी दरअसल पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मौन समर्थन का प्रतीक थी। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया कि ऐसे कठिन समय में उनका उद्देश्य सोशल मीडिया पर हल्के-फुल्के पोस्ट करने के बजाय गंभीरता और संवेदनशीलता बनाए रखना था। उन्होंने लिखा, 'हमारी चुप्पी का मतलब अनुपस्थिति नहीं था। हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थे।'
विज्ञापन

3 of 6
बंगलूरू में भगदड़ - फोटो : PTI
हादसे पर संवेदना और जिम्मेदारी
टीम ने बंगलूरू में हुई भगदड़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। आरसीबी ने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में वे हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। बयान में कहा गया कि फैन्स केवल दर्शक नहीं बल्कि आरसीबी परिवार का अहम हिस्सा हैं, और उनकी सुरक्षा टीम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरसीबी ने अपने संदेश में आगे लिखा कि वे सिर्फ एक क्रिकेट फ्रेंचाइजी नहीं हैं, बल्कि लाखों समर्थकों की भावनाओं से जुड़ा एक परिवार हैं। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाएगा, ताकि इस तरह की कोई घटना दोबारा न हो। उन्होंने फैंस से धैर्य और सहयोग की अपील भी की।

4 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर वापसी का महत्व
आरसीबी ने लिखा, 'प्रिय 12th मैन आर्मी, यह हमारा दिल से लिखा गया पत्र है आपके लिए! करीब तीन महीने हो गए हैं जब हमने यहां आखिरी बार कुछ पोस्ट किया था। यह चुप्पी अनुपस्थिति नहीं थी, यह शोक था। यह मंच कभी ऊर्जा, यादों और उन पलों से भरा रहता था जिनका आपने सबसे ज्यादा आनंद लिया… लेकिन चार जून ने सब कुछ बदल दिया। उस दिन ने हमारे दिल तोड़ दिए, और तब से चली आ रही चुप्पी हमारे लिए शोक व्यक्त करने का तरीका रही है। उस चुप्पी में, हम शोक मना रहे थे। सुन रहे थे। सीख रहे थे। और धीरे-धीरे, हमने केवल एक प्रतिक्रिया से भी आगे कुछ बनाने की शुरुआत की। कुछ ऐसा जिस पर हमें सच्चा विश्वास है।'
विज्ञापन

5 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
फैंस को दिया भरोसा
फ्रेंचाइजी ने यह भी जोड़ा कि सोशल मीडिया पर उनकी वापसी महज एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि फैन्स को यह भरोसा दिलाने का जरिया है कि टीम उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मौकों पर शांति बनाए रखना कभी-कभी ज्यादा जरूरी होता है, ताकि गलत संदेश न जाए। आरसीबी ने साफ किया कि वे हादसे से मिले सबक को ध्यान में रखते हुए भविष्य में और जिम्मेदारी से कदम उठाएंगे। साथ ही उन्होंने यह वादा भी किया कि मैदान पर हो या उसके बाहर, टीम फैन्स की सुरक्षा और सम्मान को हमेशा प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बंगलूरू में हुई भगदड़ की तस्वीरें - फोटो : PTI
'कर्नाटक का गौरव बने रहने के लिए'
आरसीबी ने लिखा, 'इसी तरह आरसीबी केयर्स (RCB CARES) की शुरुआत हुई। यह एक ऐसा मंच है जो हमारे फैंस का सम्मान करने, उन्हें सहारा देने और उनके साथ खड़े रहने की जरूरत से जन्मा। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हमारी कम्युनिटी और फैन्स मिलकर सार्थक कदम उठाते हैं।' आरसीबी ने लिखा, 'आज हम इस मंच पर लौटे हैं, जश्न के साथ नहीं बल्कि देखभाल के साथ। बांटने के लिए। आपके साथ खड़े रहने के लिए। साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए। कर्नाटक का गौरव बने रहने के लिए। आरसीबी केयर्स… और हमेशा रहेगा। जल्द ही और जानकारी साझा करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें