फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shami: 'जब तक जुनून है, खेलूंगा', एशिया कप से बाहर शमी का बेबाक अंदाज; रिटायरमेंट पर आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 28 Aug 2025 11:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शमी ने साफ कर दिया कि वे आलोचना या अफवाहों से प्रभावित नहीं होते और संन्यास का फैसला वे खुद लेंगे, किसी दबाव में नहीं। फिटनेस और मेहनत के दम पर एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी पहनने का उनका इरादा पूरी तरह मजबूत दिखाई देता है।
विज्ञापन
1 of 8
शमी - फोटो : ANI
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे और एशिया कप 2025 के लिए टीम में जगह नहीं मिली। चयनकर्ताओं ने उनकी फिटनेस को लेकर चिंता जताई थी और इसी वजह से उन्हें स्क्वॉड से बाहर रहना पड़ा। लंबे समय से चोट और रिहैब के बीच जूझ रहे शमी अब अपने करियर को लेकर साफ संदेश दिया है। शमी का दो टूक संदेश यह है कि वे तब तक खेलते रहेंगे, जब तक उनके अंदर क्रिकेट के लिए जुनून है। उन्होंने साफ कर दिया कि वे आलोचना या अफवाहों से प्रभावित नहीं होते और संन्यास का फैसला वे खुद लेंगे, किसी दबाव में नहीं। फिटनेस और मेहनत के दम पर एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी पहनने का उनका इरादा पूरी तरह मजबूत दिखाई देता है।
विज्ञापन

2 of 8
शमी - फोटो : ANI
फिटनेस पर शमी का दो टूक बयान
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शमी ने स्पष्ट कहा कि उनका एक ही सिद्धांत है 'अगर वे पूरी तरह फिट होंगे, तो टीम के लिए खेलेंगे, और अगर फिट नहीं हैं तो आराम करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि चयन उनकी फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिए, न कि किसी और वजह से। उनके मुताबिक, टीम इंडिया का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है और इसके लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
आलोचना और सवालों पर प्रतिक्रिया
पिछले कुछ महीनों से शमी की फिटनेस को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कई बार यह सवाल उठे कि क्या अब वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे। इस पर शमी ने कहा कि आलोचना या अटकलों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने ट्रोल्स और आलोचकों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि खिलाड़ी मेहनत करता है, असफलता और सफलता दोनों उसका हिस्सा हैं।

4 of 8
मोहम्मद शमी। - फोटो : अमर उजाला
'एक कदम पीछे हट जाना चाहिए'
एशिया कप से पहले शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई भारत की पांच मैचों की सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी फिटनेस को लेकर खुद उनके मन में संदेह था और यही कारण बना कि हाल ही में वह इंग्लैंड दौरे की टीम से भी वे बाहर हो गए। शमी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भी यही स्थिति थी। दौरे से पहले मुझे दिक्कत महसूस हो रही थी। मेरा मानना है कि अगर आप उस स्तर पर नहीं हैं जिसकी टीम को जरूरत है, तो आपको एक कदम पीछे हट जाना चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 8
रोहित और शमी - फोटो : PTI
'योजनाओं में फिट हूं तो चुनिए, वरना...'
जब उनसे पूछा गया कि क्या एशिया कप टीम चयन से पहले बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बातचीत की थी, तो शमी ने कहा, 'मैंने न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही शिकायत की है कि चयनकर्ताओं को मुझसे बात करनी चाहिए थी या नहीं। मुझे इस बात की परवाह नहीं है। अगर मैं आपकी योजनाओं में फिट बैठता हूं तो टीम में चुनिए, नहीं तो मत चुनिए। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। आप अपना कर्तव्य निभाइए और देश के लिए जो बेहतर हो वह कीजिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर आप मुझे मौका देंगे, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।'
विज्ञापन

6 of 8
शमी - फोटो : ICC
'दलीप ट्रॉफी में खेल सकता हूं तो...'
अपनी वापसी को लेकर शमी ने कहा, 'मैं लगातार मेहनत कर रहा हूं। अगर मैं दलीप ट्रॉफी खेल सकता हूं, तो निश्चित तौर पर टी20 अंतरराष्ट्रीय भी खेल सकता हूं। मुझे किसी तरह की उम्मीदें नहीं हैं। मुझे अपनी क्षमताओं पर विश्वास है। अगर आप मुझे मौका देंगे तो मैं सौ प्रतिशत दूंगा। चयन मेरे हाथ में नहीं है। मैं हर फॉर्मेट खेलने के लिए तैयार हूं। अगर मैं दलीप ट्रॉफी में पांच दिन खेल सकता हूं, तो यह सवाल ही नहीं उठता कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकता हूं या नहीं।'
विज्ञापन

7 of 8
शमी - फोटो : ICC
रिटायरमेंट पर उठे सवालों का जवाब
शमी ने अपने रिटायरमेंट को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, 'अगर किसी को मेरी वजह से समस्या है, तो मुझे बता दे। क्या मेरी वजह से किसी की जिंदगी बेहतर हो जाएगी अगर मैं रिटायर हो जाऊं? जिस दिन मुझे लगेगा कि अब मैं ऊब चुका हूं, उस दिन खुद ही संन्यास ले लूंगा। आप मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका नहीं देते तो कोई बात नहीं, मैं घरेलू क्रिकेट खेलूंगा। मैं कहीं न कहीं खेलता रहूंगा। रिटायरमेंट का फैसला तब लिया जाता है जब खिलाड़ी खुद ऊब जाए, और मेरे लिए वो समय अभी नहीं आया है।'
विज्ञापन

8 of 8
शमी - फोटो : ICC
घरेलू क्रिकेट में खेलने का संकल्प
भारतीय टीम में वापसी का रास्ता चाहे जितना मुश्किल क्यों न हो, शमी ने साफ किया कि वे हार मानने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका नहीं मिलता, तो वे घरेलू क्रिकेट में खेलकर खुद को तैयार करते रहेंगे। उनका मानना है कि निरंतर खेलते रहना ही फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने की कुंजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें