टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा फिलहाल आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ व्यस्त हैं। सोमवार रात जड्डू के लिए एक बेहद बुरी खबर आई जब उनकी पत्नी रीवा सोलंकी के साथ एक पुलिसकर्मी ने बाल खींचकर मारपीट कर दी। हालांकि मंगलवार सुबह ही रीवा की शिकायत पर आरोपी पुलिसवाले को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
दरअसल, सोमवार को जडेजा की पत्नी रीवा अपनी BMW कार पर सवार थी तभी सामने से आ रही पुलिसवाले की गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई। इसके बाद पुलिसवाले ने गाड़ी से उतरकर रीवा के साथ मारपीट शुरू कर दी। झगड़ा बढ़ता देख आस-पास खड़े लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
3 of 8
रीवा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अप्रैल 2017 में रविंद्र जडेजा और रीवा की शादी के बंधन में बंध गई थी। आगे जानिए रीवा-रविंद्र की लव लाइफ और 'उससे' जुड़ा खास राज
4 of 8
6 दिसंबर 1988 को गुजरात के सौराष्ट्र में जन्मे रविंद्र जडेजा ने किसी वक्त टीम इंडिया के मोस्ट एलिजेबल बैचलर्स सूची में हॉट डिमांड में शामिल थे। मगर अप्रैल 2017 में रीवा सोलंकी से शादी के बंधन में बंधकर उन्होंने लाखों फीमेल फैंस का दिल तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 8
रविंद्र जडेजा की पत्नी मूलत: राजकोट की रहने वाली हैं। अपनी माता-पिता की इकलौती बेटी रीवा के चाचा राजकोट कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता भी हैं। पहली नजर में ही रीवा को दिल दे बैठने वाले जडेजा का यह पहला प्यार नहीं है।
विज्ञापन
6 of 8
जडेजा शादी से पहले भी अपने एक अफेयर के चलते सुर्खियों में रहे हैं। जडेजा सबसे पहले 2013 में चेतना झा नाम की लड़की के साथ स्पॉट हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के वक्त ये दोनों जयपुर में पहली बार स्पॉट हुए थे।
विज्ञापन
7 of 8
पेशे से फैशन डिजाइनर चेतना और जडेजा के कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल रहे। आईपीएल के दौरान एक बार चेतना जडेजा के साथ टीम की बस में नजर आईं थीं। ऐसा माना जाता है कि ये रिलेशन 2 से 3 साल तक चला, और जडेजा ने उनसे ब्रेकअप कर रीवा से शादी कर ली।
जडेजा ने कभी भी चेतना के साथ संबंधों के बारे में जुड़े सवालों का जवाब नहीं दिया। अब रविंद्र जडेजा अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। बीते साल ही उनकी पत्नी रीवा ने एक क्यूट बेबी गर्ल को जन्म दिया।