टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी की कार सोमवार शाम को एक पुलिसकर्मी की जीप से जा टकराई। इस दुर्घटना के बाद रीवा ने पुलिसकर्मी पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है और उस पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी हो चुके हैं।