वर्ल्ड कप के 12वें सीजन का पहला सेमीफाइनल मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में पूरा हुआ। न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच दो दिनों तक चले इस सेमीफाइनल में अंत में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की। न्यूजीलैंड के 240 रन के जवाब में टीम इंडिया 221 रन ही बना पाई।
टीम इंडिया में जहां गेंदबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया वहीं बल्लेबाजी में रवीन्द्र जडेजा ने सभी का दिल जीत लिया। जडेजा ने सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि मैच के दौरान हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग और बल्लेबाजी तक अकेले कीवी खिलाड़ियों को खूब परेशान किया। आईए एक नजर डालते हैं, जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन पर।