टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इसी महीने शादी करने वाले हैं। तारीख तय हो चुकी है। रविंद्र जडेजा ने इसी साल 5 फरवरी को गुजरात की मैकनिकल इंजीनियर रिवाबा सोलंकी से सगाई की थी।   जडेजा के करीब सूत्रों का कहना है कि 17 अप्रैल को वे शादी करेंगे। सोमवार को जडेजा के होने वाले ससुर ने उन्हें ‌ऑडी कार गिफ्ट स्वरूप दी थी। सूत्रों के अनुसार जडेजा के शादी को लेकर पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। 16 अप्रैल को जडेजा गुजरात में ही कालावड रोड़ स्थित एक होटल में टीम इंडिया के बाकी साथियों को बैचुलर पार्टी देंगे। इस पार्टी में आईपीएल के कुछ क्रिकेटर भी शरीक होंगे।