फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र जडेजा ने यह कहकर मां को समर्पित किया करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक

Fri, 05 Oct 2018 11:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Ravindra Jadeja
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को रविंद्र जडेजा ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग एक दशक बिताने के बाद आखिरकार अपना पहला शतक जड़ने में सफल रहे। जडेजा ने इस शानदार शतकीय पारी को अपनी मां को समर्पित किया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः

 
विज्ञापन

2 of 7
Ravindra Jadeja
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत में जडेजा ने कहा, 'मैं ये शतक अपनी मां को समर्पित करूंगा क्योंकि उनकी इच्छा थी कि मैं भारत के लिए खेलूं, लेकिन आज वो नहीं हैं। ये मेरा सर्वश्रेष्ठ है और इससे बड़ा तोहफा मैं किसी को नहीं दे सकता इसलिए मैं ये शतक अपनी मां को समर्पित करूंगा।'
 
विज्ञापन

3 of 7
Ravindra Jadeja
जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ 86 और 90 रन बनाए लेकिन वह पिछले 37 टेस्ट और 140 वन-डे में कभी तिहरे अंक तक नहीं पहुंच पाये थे। उन्होंने आखिर अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की और इस पारी को अपनी स्वर्गीय मां को समर्पित किया। जब उन्होंने शतक पूरा किया तब उनके साथ 11वें नंबर के बल्लेबाज मोहम्मद शमी खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने खुद पर अतिरिक्त दबाव नहीं बनने दिया।

 

4 of 7
रविंद्र जडेजा
जडेजा ने कहा, 'यह विशेष है क्योंकि पूर्व में मैं 80 और 90 के पार पहुंचने के बाद आउट हो जाता था। आज मैं चिंतित नहीं था और किसी तरह का ढीला शाट नहीं खेलना चाहता था। मैं उमेश और शमी से बात करता रहा और खुद से कहा कि शतक पूरा होने तक मुझे खेलते रहना है।'

 
विज्ञापन

5 of 7
जडेजा
शतक पूरा करने के बाद उन्होंने हमेशा की तरह तलवार की तरह बल्ला हिलाकर इसका जश्न मनाया। पिछले एक महीने में जडेजा ने इंग्लैंड में खेले गये एकमात्र टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया तथा वन-डे में भी वापसी की। उन्होंने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया।

 
विज्ञापन

6 of 7
jadeja
जडेजा ने कहा, 'जब आप नियमित तौर पर नहीं खेल रहे होते हो तो दबाव रहता है। आप प्रत्येक मौके का फायदा उठाना चाहते हो। मैंने इंग्लैंड में भी यही सोचा था। एशिया कप में मेरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों अच्छी रही। मैं प्रत्येक मैच में अपने खेल को बेहतर करने की कोशिश करता हूं। मैं 2018 में ज्यादा मैचों में नहीं खेला, इसलिए मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करना मेरे लिए जरूरी था।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रविंद्र जड़ेजा - फोटो : file photo
जडेजा से पूछा गया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस साल बिताने के बावजूद उन्हें खुद को साबित करने की जरूरत क्यों पड़ रही है, उन्होंने कहा, 'अच्छा है कि आप जानते हो कि मैं दस साल से खेल रहा हूं। मैंने कुछ अच्छा किया होगा तभी मैं इतने लंबे समय से खेल रहा हूं। मुझे पता नहीं कि आपने इस पर ध्यान दिया कि पिछले सत्र में हमने जो 13 टेस्ट स्वदेश में खेले थे उनमें मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था।' इनपुट-भाषा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें