फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जडेजा की रिकॉर्ड वापसी, भज्जी समेत तीन दिग्गजों को पछाड़ कोटला वन-डे बनाया यादगार

Wed, 13 Mar 2019 06:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रविंद्र जडेजा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे आखिरी व निर्णायक मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया।
विज्ञापन

2 of 5
Ravindra Jadeja
जी हां, पांच मैचों की वन-डे सीरीज के आखिरी मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर जडेजा ने कंगारू आरोन फिंच को बोल्ड कर ना सिर्फ भारत को पहली सफलता दिलाई, बल्कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
AARON FINCH
रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वन-डे में कंगारू कप्तान आरोन फिंच को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जडेजा ने फिंच को 14.3 ओवर में आउट किया। वह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

4 of 5
भुवनेश्वर कुमार-आरोन फिंच
जडेजा कंगारू कप्तान फिंच को आउट करने के साथ ही फिरोजशाह कोटला के सबसे सफल वन-डे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मैदान पर सात विकेट झटके थे। फिंच को आउट कर उन्होंने अपने विकेटों की संख्या 8 पहुंचा दी। इसके बाद उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (1) को विराट के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जडेजा
इस मामले में जडेजा ने वेस्टइंडीज के केमार रोच, टीम इंडिया के हरभजन सिंह और अजित अगरकर को पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों के नाम इस मैदान पर सात-सात विकेट दर्ज हैं। जडेजा का कोटला में यह छठा मैच है। वहीं, रोच ने दो, अगरकर ने तीन और हरभजन ने कोटला के मैदान पर पांच मैच खेले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें