कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन के खेल तक टीम इंडिया बैकफुट पर दिख रही थी, लेकिन दिन के अंतिम सत्र के बारिश के कारण धुल जाने के कारण भारतीय गेंदबाजों को थोड़ी राहत मिली लेकिन इससे भारतीय फिरकी आक्रमण का डटकर सामना कर रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की लय टूट गई। ऐसा तीसरे दिन के खेल के शुरुआती आधे घंटे में दिखा। फिरकी गेंदबाजों ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई है।
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
2 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Getty
तीसरे दिन की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 152 रन से आगे खेलना शुरू किया तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दोनों छोर से स्पिन आक्रमण शुरू कर दिया। दिन के खेल की शुरुआत आर अश्विन ने की तो दूसरा छोर रविंद्र जडेजा ने थाम लिया। जडेजा को अपने पहले ही ओवर में टर्न और उछाल मिलने लगा। इसके बाद भारतीय फिरकी गेंदबाजों की यह जोड़ी कीवी बल्लेबाजों को छकाने लगी।
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
3 of 8
आर अश्विन
- फोटो : PTI
दूसरे दिन अपने दूसरे विकेट के लिए तरसने वाली टीम इंडिया को तीसरे दिन की पहली सफलता भारत को अश्विन ने दिलवाई। कीवी पारी के 52वें ओवर में अश्विन ने टॉम लैथम को पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद अगले ही ओवर में जडेजा ने लैथम की जगह बल्लेबाजी करने आए रॉस टेलर को खाता भी नहीं खोलने दिया। जल्द ही किवी कप्तान केन विलियम्सन भी अश्विन की फिरकी नहीं खेल सके और बोल्ड हो गए।
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
4 of 8
आर अश्विन
- फोटो : PTI
152 पर एक विकेट और 170 रन तक पहुंचते-पहुंचते न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिर गए। तीसरे दिन के पहले सत्र में दोनों ने 2-2 विकेट बांटते हुए न्यूजीलैंड के विकेटों की संख्या 5 तक कर दी। लंच के बाद लौटे तो अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने अपना रंग कायम रखा तो मेहमान बल्लेबाजों का साहस जवाब देता दिखाई दिया।
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
5 of 8
रविंद्र जडेजा, टीम इंडिया
- फोटो : PTI
हालांकि लंच तक 170 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल संटैनर और ल्युक रोंची ने पांचवें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। खतरनाक दिखती इस जोड़ी को रविंद्र जडेजा ने रोंची को पगबाधा कराकर तोड़ दिया। फिर अश्विन ने भारत के लिए मैच में छठी सफलता हासिल करते हुए जडेजा से एक विकेट ज्यादा हासिल कर लिया। इस समय तक अश्विन के खाते में 3 विकेट तो जडेजा के पास 2 विकेट हो गए थे।
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
6 of 8
Team India
- फोटो : PTI
फिरकी आक्रमण का साहस के साथ सामना कर रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लगातार विकेटों के पतन को देखते हुए सहम से गए। इस बीच खतरनाक टर्न के साथ परेशान करने वाले जडेजा ने एक ओवर में लगातार 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट झटककर न सिर्फ न्यूजीलैंड की पारी को जल्द समेटने के आसार बना दिया बल्कि एक पारी में पांचवीं बार अपने 5 विकेट भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
7 of 8
Team India
- फोटो : PTI
ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने मेहमान टीम की पारी के 95वें ओवर की दूसरी गेंद मार्क क्रेग (2) को पगबाधा कराया तो अगली ही गेंद पर ईश सोढ़ी (0) को भी पगबाधा करा दिया। हैट्रिक के लिए उन्हें अगली गेंद पर विकेट झटकना था, लेकिन वो ट्रेंट बोल्ट (0) का विकेट नहीं झटक सके। हालांकि पांचवीं गेंद पर उन्होंने बोल्ट को कैच आउट करा ही दिया। इस तरह से 4 गेंदों में से 3 विकेट उन्होंने झटक लिए।
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
8 of 8
रविंद्र जड़ेजा
- फोटो : getty
भारत को 50 से ज्यादा की बड़ी बढ़त लेने के लिए अंतिम विकेट को जल्द आउट करना था जिसे आर अश्विन ने आसानी से कर दिया। रविंद्र जडेजा के एक ओवर में 3 विकेट लेने के बाद अगले ओवर में अश्विन ने बीजे बाटलिंग (21) को कॉटएंडबोल्ड कर कीवी पारी को 262 रनों पर समेट दिया। जिससे भारत को 56 रनों की बढ़त मिल गई। इस तरह से इस पारी में जडेजा ने 73 रन देकर 5 तो अश्विन ने 93 रन देकर 4 विकेट झटके।