फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जडेजा ने खेला ऐसा 'रॉकेट शॉट', हेलीकॉप्टर लगाने वाले धोनी भी कहते रह गए 'भाग जड्डू भाग'

विज्ञापन
1 of 5
dhoni-jadeja
कप्तान एमएस धोनी (58) और अंबाती रायुडू (57) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को जीत का 'छक्का' लगाया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने राजस्थान को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही धोनी ने बतौर कप्तान इंडियन टी-20 लीग में 100वीं जीत दर्ज की।
 
विज्ञापन

2 of 5
जडेजा - फोटो : pti
दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला रोमांच के साथ-साथ कुछ दिलचस्प चीजों के लिए भी हमेशा याद रखा जाएगा। खासतौर पर बेन स्टोक्स के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रविंद्र जडेजा का लगाया हुआ छक्का तो शायह ही फैंस कभी भूल पाएं।
विज्ञापन

3 of 5
csk vs rr
सोशल मीडिया पर इस छक्के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल स्टोक्स की बाहर जाती गेंद पर जडेजा ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से लंबा छक्का लगाया। यह छक्का लगाते वक्त जडेजा अपने शरीर पर संतुलन नहीं रख पाए और जमीन पर ढेर हो गए।

4 of 5
csk vs rr
जडेजा के इस रॉकेट शॉट की तेजी देखकर स्टोक्स भी दंग रह गए और खुद को बचाने के चक्कर में वह भी पिच पर लंबालेट हो गए। स्टोक्स ने मैदान लेटे-लेटे ही इस छक्के का नजारा देखा। यह शॉट  बाउंड्री पार इतना दूर जाएगा इसका अंदाजा धोनी को भी न था और वह जडेजा को रन भागने के लिए ही कहते रह गए।

देखें वीडियो:

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rr vs csk
बता दें कि धोनी ने इंडियन टी-20 लीग के 166 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 100 मैचों में जीत दर्ज की।इसके साथ ही धोनी की चेन्नई अंकतालिका में 12 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। अंकतालिका में मेजबान टीम 2 अंकों के साथ सातवें पायदान पर मौजूद हैं। शानदार प्रदर्शन के लिए चेन्नई के कप्तान धोनी को मैन ऑफ द मैच चुन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें