फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल-कुंबले-हरभजन के क्लब में शामिल हुए अश्विन, ऐसा करने वाले बने टीम इंडिया के चौथे क्रिकेटर

Sat, 11 Aug 2018 06:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अश्विन, कपिल देव, हरभजन, अनिल कुंबले
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पहली पारी सस्ते में जरूर सिमटी, लेकिन भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड स्थापित कर लिया। दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन अश्विन ने टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 29 रन का पारी खेली और इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 3 हजार रन भी पूरे कर लिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
रविचंद्रन अश्विन
इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हाजर से ज्यादा रन और 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले टीम इंडिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। वह कपिल देव, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के क्लब में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अश्विन
बता दें कि आर अश्विन ने यह उपलब्धि अपने 217वें मैच में हासिल की। लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ही सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

4 of 5
stuart broad - फोटो : file photo
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर आर अश्विन को LBW आउट किया। उन्होंने इस दौरान 38 गेदों का सामना किया और 4 चौके भी जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashwin virat
बता दें कि अश्विन ने 60 टेस्ट, 111 वन-डे और 46 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने टेस्ट में 2215, वन-डे में 675 और टी-20 में 123 रन सहित कुल 3013 रन हो गए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उनके नाम टेस्ट में 323, वन-डे में 150 और टी-20 में 52 सहित कुल 525 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें