फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉर्ड्स में टीम इंडिया के खिलाफ एंडरसन ने मचाया धमाल, दिग्गजों को पछाड़ बने दुनिया के सबसे तेज बॉलर

Sat, 11 Aug 2018 06:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जेम्स एंडरसन
टीम इंडिया के खइलाफ जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन

2 of 6
जेम्स एंडरसन
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंडरसन ने लॉडर्स के ऐतिहासिक मैदान पर विकेटों का शतक लगाने के महज एक कदम दूर हैं। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर अपने विकेटों की संख्या 99 पहुंचा दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
मुथैया मुरलीधरन
किसी एक मैदान पर सबसे अधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम है। इस मामले में एंडरसन 99 विकेटों के साथ पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।
 

4 of 6
james anderson
मुरलीधरन ने एसएससी में कुल 166 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी मुरलीधरन ही हैं। उन्होंने कैंडी में 117 विकेट लिए हैं। मुरली ने गॉल में 111 विकेट अपने नाम किए हैं। चौथे नंबर पर मुरली के हमवतन स्पिनर रंगना हेराथ हैं जिनके नाम गॉल में 99 विकेट दर्ज हैं, जबकि पांचवें नंबर पर 99 विकेटों के साथ एंडरसन हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
जेम्स एंडरसन
जेम्स एंडरसन टीम इंडिया के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमरान खान को पीछे छोड़ दिया। एंडरसन टीम इंडिया के खिलाफ अब तक 95 विकेट ले चुके हैं, जो टीम इंडिया के खिलाफ किसी तेज गेंदबाज का सर्वाधिक विकेट है। इससे पहले इमरान ने 94 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virat kohli
बता दें कि दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 107 रन पर सिमट गई। एंडरसन ने टीम इंडिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 13.3 ओवरों में 20 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें