फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: इंग्लैंड पर 'विराट' जीत से गदगद कोहली, बताया मैच में निर्णायक मोड़ कहां आया

Sat, 06 Mar 2021 07:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
भारतीय टीम ने शनिवार को इंग्लैंड को चौथे और अंतिम टेस्ट में पारी और 25 रन से करारी शिकस्त देते हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की।  इस जीत के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना 18 जून 2021 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में न्यूजीलैंड से होगा। आइए जानते हैं कि सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा? 
 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद हम अधिक लगन के साथ मैदान पर उतरे

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कहा, 'चेन्नई (दूसरे टेस्ट) में वापसी ने मुझे सबसे अधिक प्रसन्न किया। पहले टेस्ट में हम अच्छा नहीं खेले और इंग्लैंड ने हमें पछाड़ दिया। उस मैच में टॉस ने अहम भूमिका निभाई और गेंदबाज अपना दमखम नहीं दिखा सके। इसके बाद हम अधिक लगन के साथ मैदान पर उतरे और बेहतर गेंदबाजी की। ऐसे में यह वापसी बेहद शानदार रही।' 
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : twitter
भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत

भारतीय कप्तान ने कहा, 'हमारी बेंच स्ट्रेंथ बेहद मजबूत है और यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत है। जब टीम में बदलाव का दौर आयेगा तो इसके प्रदर्शन के स्तर में गिरावट नहीं होगी। इस मैच में ऋषभ और वाशी (सुंदर) की साझेदारी ने निर्णायक मोड़ में पहुंचाया।'
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : social media
यही हमारी टीम की पहचान

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कोहली ने कहा, 'हमें चेन्नई में पहले मैच के बाद अपनी भाव-भंगिमा (बॉडी लैंग्वेज) को सही किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर टीम बेहतरीन है और घरेलू मैदान पर भी उन्हें हराने के लिए हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। लय और पैनापन को जारी रखना सबसे महत्वपूर्ण है और यही हमारी टीम की पहचान है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें