फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच शास्त्री ने भरी हुंकार, बोले- 'जी जान से खेलें तो चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता'

Wed, 22 May 2019 09:35 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-भारतीय कोच ने कहा, यह विश्व कप होगा काफी कड़ा, हरेक टीम दावेदार 
-बांग्लादेश और अफगानिस्तान अब पहले के मुकाबले काफी मजबूत    


 
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और कोच रवि शास्त्री को भी पूरा विश्वास है कि अगर उनकी टीम पूरी क्षमता के साथ खेली तो फिर उसे चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता। शास्त्री और कप्तान विराट कोहली महासमर के लिए टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। 
 
विज्ञापन

2 of 7
virat kohli ravi shastri
उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम को देखें। हमने पिछले पांच साल में बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है। विश्व कप एक मंच है, जहां हमें बेहतर प्रदर्शन करना है और उसका लुत्फ उठाना है। यदि हम अपनी पूरी क्षमता से खेले तो तीसरी बार विश्व विजेता बन सकते हैं। यह एक कड़ा मुकाबला है। जैसा कि विराट ने कहा कि कोई भी टीम जीत सकती है। वेस्ट इंडीज को यदि आप देखें तो कागजों में वह किसी भी अन्य टीम से मजबूत है। यहां तक कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी 2015 के मुकाबले ज्यादा मजबूत हैं।’
विज्ञापन

3 of 7
धोनी - फोटो : file
धोनी का रोल अहम 

कोच ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें टीम के लिए बेहद अहम बताया। साथ ही कहा कि मौजूदा समय में उनसे अच्छा विकेटकीपर नहीं है। शास्त्री ने कहा,‘आपको उन्हें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जो किया है उसी कारण वह यहां हैं। उनका और विराट का तालमेल अच्छा है। उनसे अच्छा कोई विकेटकीपर नहीं है। एक खिलाड़ी के तौर पर भी वह शानदार हैं। आप उनके रन आउट, स्टम्पिंग देख लीजिए। वो मैच में काफी अहम होते हैं। जो मैच का परिणाम बदल सकते हैं। आप आईपीएल में ही उन्हें देख लीजिए। उन्होंने किस तरह का प्रदर्शन किया।’ 
 

4 of 7
ms dhoni
उन्होंने कहा, ‘आईपीएल में उनका (धोनी) मूवमेंट देखना शानदार रहा। विशेषकर जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तब उनका फुटवर्क और जिस ताकत से वह शॉट लगाते रहे वह लाजवाब रहा। वह इस विश्व कप में बहुत बड़े खिलाड़ी होंगे।’शास्त्री ने कहा कि विरोधी टीमों के दमदार होने और प्रारूप के कारण यह सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप होगा।
विज्ञापन

5 of 7
team india
टीम खेलेगी दो अभ्यास मैच
भारतीय टीम विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी। उसे पहला अभ्यास मैच 25 जून को न्यूजीलैंड और 28 को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन

6 of 7
रवि शास्त्री - फोटो : file
खिलाड़ी के रूप में शास्त्री
 
प्रारूप मैच रन औसत 100/50 विकेट औसत
टेस्ट  80 3830  35.79 11/12  151 40.96
वनडे  150  3108   29.04  04/18   129   36.04

    
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
शास्त्री कोच के रूप में (1जुलाई 20117 के बाद)

 
प्रारूप मैच जीते हारे परिणाम नहीं/ड्रॉ टाई जीत/हार अनुपात
टेस्ट 21 11 07 03 00 1.571
वन-डे 51 36 13 00 02 2.769
टी-20 34 22 11 01 00 2.000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें