फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री बोले- ऑस्ट्रेलिया ने की स्लेजिंग तो हम करेंगे कुछ ऐसा

Fri, 15 Sep 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलिया स्लेजिंग
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से पांच मैचों की वन-डे सीरीज शुरू होगी, जिसके पहले जुबानी जंग का दौर शुरू हो चुका है। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम किसी भी मामले में पीछे नहीं रहने वाली है। एक इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया ने स्लेजिंग की तो टीम इंडिया के खिलाड़ी करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने कहा, 'अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने स्लेजिंग की तो हम शांत नहीं रहेंगे। हम भी करारा जवाब देंगे।' 55 वर्षीय ने ध्यान दिलाया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिद्वंद्विता बहुत ज्यादा है। उन्होंने साथ ही यह भी ध्यान दिलाया कि इस वर्ष दोनों देशों के बीच हुई टेस्ट सीरीज में किस तरह खिलाड़ी जुबानी जंग में उलझते हुए दिखे थे। शास्त्री को उम्मीद है कि आगामी सीरीज में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गर्म माहौल देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
शास्त्री ने कहा, 'भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोई भी सीरीज बड़ी होती है। चूंकि हम पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा नहीं खेलते हैं, इसलिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की जंग क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विताओं में से एक हैं। दोनों टीमें समान है। टेस्ट सीरीज में हमने दोनों टीमों के बीच कड़ी स्पर्धा देखि और अब ऐसी उम्मीद है कि वन-डे सीरीज में भी जुबानी जंग देखी जाएगी।'

4 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया को इस साल के अंत तक 23 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलना है। रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों के पक्ष में कहा, 'लड़के आजकल ज्यादा क्रिकेट खेल रहे हैं। किसी एक खिलाड़ी के लिए तीनों प्रारूपों में लगातार खेलना मुश्किल है। विराट, रोहित, धवन सभी को रेस्ट की जरुरत है। मैंने बीसीसीआई से दो सीरीज के बीच में ज्यादा अंतर रखने की बात की है। खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिलने की जरुरत है ताकि उनके प्रदर्शन पर असर न पड़े।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ICC
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए चुनी गई टीम के बारे में हेड कोच शास्त्री ने कहा, 'यह टीम एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। जब विराट रन नहीं बनाते तो रोहित बनाते हैं। जब ये दोनों फेल होते हैं तो शिखर धवन या फिर हार्दिक पांड्या अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। फिर हमारे पास एमएस धोनी जैसा बल्लेबाज है। भुवनेश्वर कुमार भी बल्लेबाजी करना जानते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें