फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा बोले-चोट से उबरकर की है वापसी, आराम नहीं मागूंगा

Fri, 15 Sep 2017 08:16 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
टीम इंडिया के ओपनर और वन-डे उपकप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेटरों का करियर सीमित समय के लिए होता है ऐसे में उन्हें व्यस्त कार्यक्रमों की शिकायत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर रेस्ट लेने में यकीन नहीं करते। 
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : india.com
रोहित से जब पूछा गया कि टीम के व्यस्त कार्यक्रम के मद्देनजर क्या वह किसी समय रेस्ट करने की सोच रहे है तो उन्होंने कहा, 'बिलकुल नहीं। मैं चोटिल होने के बाद भी टीम में वापसी कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता मैं ऐसा करुंगा। मैं ज्यादा से ज्यादा खेलना चाहता हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : icc
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को इस साल काफी क्रिकेट खेलना है, जिस पर रोहित शर्मा ने कहा, 'जब भी मौका मिले तो खेलना चाहता हूं, स्टेडियम में रहना चाहता हूं। हम सब इसके आदि हो चुके हैं। ऐसा नहीं है कि व्यस्त कार्यक्रम अब होने लगा है, ऐसा पिछले काफी समय से हो रहा है। हम सभी को पता है कि अपने शरीर का ध्यान कैसे रखना है।'

4 of 5
रोहित शर्मा - फोटो : icc
रोहित ने कहा, 'व्यस्त कार्यक्रम के कारण ही टीम में खिलाड़ियों को रोटेशन का मौका दिया जा रहा है। जब भी हम कोई सीरीज खेलते हैं, तो यह सुनिचित करते हैं कि सभी खिलाड़ी सौ प्रतिशत फिट हो।' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को रोकने की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह ज्यादा रन नहीं बनाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहित शर्मा
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 302 रन बनाने वाले रोहित को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनकी शानदार फॉर्म जारी रहेगी। रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 मैचों की वन-डे सीरीज में 491 रन बनाए थे। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें