फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह रहेगा टीम इंडिया का मास्टरप्लान, शास्त्री ने किया खुलासा

Thu, 28 Dec 2017 12:15 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाली कड़ी चुनौती के लिए तैयार है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलना है। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 5 जनवरी से केपटाउन में शुरू होगा।
विज्ञापन

2 of 5
रवि शास्त्री - फोटो : self
टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचने का शानदार मौका है क्योंकि वो कभी भी वहां टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। शास्त्री ने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा, 'हमें पता है कि दक्षिण अफ्रीका का दौरा बहुत कड़ा होने वाला है। यह इस पेशे की खूबसूरती है। चुनौतियां लेना और उसे गले लगाते हुए जीत दर्ज करने पर हमारा ध्यान है।'
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
शास्त्री ने आगे कहा, 'हमने 2014 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और अच्छा प्रदर्शन किया। हमने इंग्लैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया। 2015 में हमने श्रीलंका का दौरा किया और वहां की पिच बेहतरीन थी, जहां गेंद स्विंग हो रही थी। इसलिए हमारी तैयारी अच्छी है।'

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
शास्त्री ने कहा कि हमारी टीम के खिलाड़ी पिछले कुछ सालों में एकसाथ काफी खेले हैं और यही उन्हें दक्षिण अफ्रीका में सफल होने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'यह लड़के पिछले 4-5 सालों से एक साथ हैं। एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। यही इन्हें काफी समय तक मदद करेगा।' शास्त्री के बयानों से समझा जा सकता है कि टीम इंडिया का मास्टरप्लान एकजुट होकर खेलना रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें