फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए ऐसा क्यों बोले रोहित- धोनी या गेल जैसा नहीं, मेरी अपनी अलग पहचान

Fri, 15 Dec 2017 09:26 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा और रवि शास्त्री - फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच बुधवार को मोहाली में खेले गए दूसरे वन-डे में 'हिटमैन' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के नए कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा ने आतिशी पारी खेली। रोहित ने इस मैच में अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया और नया कीर्तिमान रच दिया। रोहित ने इस मैच में 208 रन की नाबाद पारी खेली। इस वक्त क्रिकेट जगत में हर कोई रोहित की तारीफ कर रहा है। आइए जानते हैं टीम के कोच रवि शास्त्री ने मैच के बाद रोहित से क्या कहा...
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा का नया नामकरण कर दिया है।  मैच के बाद रवि शास्त्री ने बीसीसीआई टीवी पर रोहित का इंटरव्यू लिया। शास्त्री ने रोहित की इस शानदार इनिंग की जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन

3 of 6
Rohit Sharma
शास्त्री ने कहा, 'आप पहले से और भी ज्यादा मजबूती से उभरे हैं...इस बड़े ग्राउंड में तुमने बॉलों को ऐसे बाउंड्री के पार मारी जैसे टेनिस बॉल से खेल रहे हो।'

4 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : twitter
शास्त्री के इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित ने कहा, 'इसके लिए हमारे ट्रेनर शंकर बासु का शुक्रिया, वो सभी बल्लेबाजों के साथ बहुत मेहनत कर रहे हैं। दरअसल मैं बस गेंद की लाइन में आकर उसे टाइम कर रहा था और वहीं मेरा स्ट्रोंग पाइंट भी है। मैं जानता हूं कि मैं धोनी और गेल की तरह स्ट्रोंग नहीं हूं। मैं टाइमिंग कर यकीन करता हूं, जो मैंने इस मैच किया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा और रवि शास्त्री - फोटो : File
शास्त्री ने रोहित से उनके तीन दोहरे शतकों को लेकर भी सवाल किया। शास्त्री ने उनसे पूछा 'आपके तीन दोहरे शतकों में से किसे आप सबसे बहतरीन मानेंगे। इस पर रोहित ने कहा,' इनमें से किसी एक को चुनना बड़ा मुश्किल है। ये तीनों मुश्किल हालात में बने थे। मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी सीरीज के निर्णायक मैच में खेली थी। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 264 रन तब बनाए थे, जब मैं उंगली में चोट लगने की वजह से तीन महीने बाद वापसी कर रहा था और नर्वस था कि मैं रन बना पाऊंगा या नहीं और अब 208* तब बनाए, जब सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मैच में वापसी करना जरूरी था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा और रवि शास्त्री - फोटो : File
बीसीसीआई ने 4.09 मिनट के इस इंटरव्यू को ट्विटर पर भी शेयर किया है। इंटरव्यू के अंत में शास्त्री उन्हें नया नाम देते हुए कहते हैं, 'आप आज हमारे लिए रोहित पैसा वसूल शर्मा रहे।'

इस लिंक पर क्लिक करके देखें पूरा इंटव्यू...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें