फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशारों-इशारों में काफी कुछ कह गए शास्त्री, बोले- 'दूर बैठकर बातें बनाना आसान होता है'

Mon, 24 Dec 2018 09:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
gavaskar and shastri
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम की आलोचना को खारिज करते हुए आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि लाखों मील दूर बैठकर बातें करना आसान होता है। कोच शास्त्री के इस बयान को सुनील गावस्कर पर एक बड़ा पलटवार माना जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
kohli-shastri- gavaskar
गौरतलब है कि भारत को पर्थ में दूसरे टेस्ट में 146 रन से हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर जैसे लोगों ने टीम प्रबंधन की चयन नीति पर सवाल उठाए और कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच से अधिक जवाबदेही की मांग की।
विज्ञापन

3 of 8
ravi shastri
शास्त्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन आलोचनाओं को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए जता दिया कि उन्हें ये टिप्पणियां पसंद नहीं आईं। शास्त्री ने टीम को निशाना बनाने वाले पूर्व क्रिकेटरों पर पलटवार करते हुए कहा, 'जब आप लाखों मील दूर बैठे होते हों तो बातें बनाना आसान होता है। वे काफी दूर बैठकर टिप्पणी कर रहे हैं और हम दक्षिणी गोलार्ध में हैं। हमें वह करना है जो टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ है, यह सामान्य सी बात है।'

4 of 8
Ravindra Jadeja
चयन मामले में शास्त्री ने कहा कि एकमात्र दुविधा रविंद्र जडेजा को खिलाने को लेकर थी और ऐसा कुछ नहीं था जैसा कुछ विशेषज्ञों ने बना दिया। भारत के मुख्य कोच ने कहा, 'जडेजा के अलावा मुझे नहीं लगता कि चयन को लेकर और कोई दुविधा थी और अगर ऐसा कुछ था तो यह मेरी समस्या नहीं है।'
विज्ञापन

5 of 8
Ishant Sharma and Ravindra Jadeja
दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर जडेजा और इशांत शर्मा की कैमरे में कैद हुई बहस पर कोच ने कहा, 'मैं कभी हैरान नहीं होता (इस तरह की कवरेज से)। कई तरीकों से यह टीम को एकजुट होने के लिए प्रेरित कर सकती है और उम्मीद करते हैं कि ऐसा ही हो।' उस समय कोई हैरानी नहीं हुई जब शास्त्री ने कप्तान कोहली का समर्थन किया जिनके मैदानी बर्ताव पर आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने सवाल उठाए।
विज्ञापन

6 of 8
राहुल-विजय - फोटो : BCCI
शास्त्री ने हालांकि स्वीकार किया कि शीर्ष क्रम टीम के लिए मुद्दा है क्योंकि लोकेश राहुल और मुरली विजय दो टेस्ट की लगातार चार पारियों में विफल रहे।  उन्होंने कहा, 'साफ सी बात है कि शीर्ष क्रम की समस्या बड़ी चिंता है। शीर्ष क्रम को जिम्मेदारी और जवाबदेही लेनी होगी। मुझे यकीन है कि उनके पास अनुभव है और वे योगदान देंगे।'
विज्ञापन

7 of 8
मयंक अग्रवाल
कोच ने हालांकि संकेत दिए कि टीम प्रबंधन विकल्प के रूप में मयंक अग्रवाल के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, 'मयंक अच्छा युवा खिलाड़ी है। उसने भारत ए के लिए ढेरों रन बनाए हैं। अगर आप उसका घरेलू रिकॉर्ड देखो तो वह किसी भी अन्य खिलाड़ी जितना अच्छा है। इसलिए हमें इस पर फैसला करना होगा।'
विज्ञापन

8 of 8
aus vs ind
यह पूछने कि भारत ने क्या पर्थ में हार के साथ लय गंवा दी, शास्त्री ने कहा कि सीरीज 1-1 से बराबर होने के बावजूद भारत अच्छी स्थिति में है और ऐसा मौका उसे दक्षिण अफ्रीका या इंग्लैंड में नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें