फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे 7 साल के आर्ची

Mon, 24 Dec 2018 08:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ind vs aus
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले प्रतिष्ठित बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक नया कप्तान शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 'मेक ए विश फाउंडेशन' के साथ मिलकर साल साल के आर्ची शिलर के ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान बनने के सपने को साकार करने का काम किया है।
विज्ञापन

2 of 5
ind vs aus
ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान टिम पेन ने यार्रा पार्क में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आर्ची को टीम का सह-कप्तान बनाने का औपचारिक एलान किया। आर्ची पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम से मिल चुके हैं और टीम का ड्रेसिंग रूम भी देख चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
ind vs aus
आर्ची भारत के तीसरे टेस्ट मैच के लिए उतरने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। दरअसल, आर्ची को इस खबर की जानकारी ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच जस्टिन लैंगर में खुद फोन कर दी थी। आर्ची ने ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ नेट सेशन में बताया और नाथन लियोन के साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी की।

4 of 5
virat kohli
बता दें कि आर्ची जब तीन महीने के थे तभी से उन्हें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी है। ऑस्ट्रेलिया के मेक ए विश फाउंडेशन को जब पता चला कि आर्ची अपने तीसरे ओपन हार्ट ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं तो उन्होंने उनके सपने को पूरा करने का फैसला किया। आर्ची के माता-पिता इससे काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indvaus
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। बता दें कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने कंगारुओं के 31 रन से हराया था। वहीं, दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 146 से करारी शिक्सत दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें