57 साल के रवि शास्त्री एक बार फिर से टीम इंडिया के कोच नियुक्त हुए। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। एक बार फिर से नियुक्त किए जाने के बाद उत्साहित नजर आ रहे रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने भविष्य के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा, 'मैं इसलिए कोच बना क्योंकि मुझे इस टीम पर भरोसा था।'