फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes 2019: स्मिथ की गर्दन पर जोफ्रा आर्चर ने मारी जानलेवा बाउंसर, शतक से भी चूके

Sat, 17 Aug 2019 09:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2019 का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। शनिवार को टेस्ट के चौथे दिन एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एक बाउंसर लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 77वें ओवर में स्कोर जब 203/6 था तब, यह दर्दनाक हादसा होता है।
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ घायल - फोटो : सोशल मीडिया
स्मिथ अपने लगातार तीसरे एशेज शतक के करीब पहुंच रहे थे। वह 80 रन के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब आर्चर की 148 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गति की रफ्तार की गेंद पर उन्होंने नजरें हटा लीं और वह गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी। स्टार बल्लेबाज मैदान पर ही लेट गए। इसके बाद कई मिनट तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीव स्मिथ इंजरी - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जोफ्रा आर्चर की एक बाउंसर लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। स्मिथ आखिर अपने पैरों पर खड़े हुए और काफी देर तक ऑस्ट्रेलिया के टीम के डॉक्टर रिचर्ज सॉ के साथ बात की। इसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का अभिवादन किया।

4 of 5
स्टीव स्मिथ घायल - फोटो : सोशल मीडिया
जब स्मिथ मैदान से बाहर गए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 203 रन था। वह इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 258 से 55 रन पीछे थे। स्मिथ हालांकि एक बार फिर मैदान पर लौटे और 92 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर LBW हो गए। जब वह आउट हुए तो ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 234 रन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टीव स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
इस पारी में स्मिथ ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह लगातार एशेज सात पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने लॉर्ड्स में हाफ सेंचुरी बनाने से पहले एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 144 और 142 रनों की पारियां खेली थीं उनकी पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 251 रनों से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें