फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री ने खोली एक्ट्रेस निम्रत के साथ रिश्तों की सच्चाई, पहले भी कई एक्ट्रेसेज को कर चुके हैं डेट

Wed, 05 Sep 2018 08:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ravi shastri
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के साथ कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद उनका नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर से जुड़ा। रवि-निम्रत के अफेयर की खबरें सोमवार को मीडिया में छाई रहीं। हालांकि, निम्रत कौर ने सोमवार शाम को ही ट्विटर के जरिए इस खबर पर अपनी सफाई देते हुए रवि के साथ रिश्ते को काल्पनिक करार दिया था।
विज्ञापन

2 of 6
ravi shastri
वहीं, इस अफेयर की बात पर टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भड़क गए। शास्त्री के बारे में एक रिपोर्ट आई थी कि वह निम्रत कौर को पिछले दो सालों से डेट कर रहे हैं। यह खबर जल्द ही वायरल हुई और देखते ही देखते शास्त्री-निम्रत ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे। शास्त्री से जब इस बारे में फोन पर पूछा गया तो उन्होंने इसे बकवास करार देते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
ravi shastri
शास्त्री से जब फोन पर निम्रत के साथ डेटिंग की खबरों पर जवाब पूछा गया तो टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा, 'इस बारे में कुछ भी बोलने जैसा कुछ नहीं क्योंकि यह गोबर जैसी बात कही गई है। इस बकवास पर बोलने जैसा कुछ भी नहीं है। गोबर अपने आप सब बोल देगा।' रवि पर फिर सवाल दागा गया कि वह पिछली बार निम्रत से कब मिले थे तो वह भड़ककर बोले- 'जब मैं कह चुका हूं कि यह बकवास है तो आपको समझ लेना चाहिए।'

4 of 6
रवि शास्त्री और निम्रत कौर
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि निम्रत कौर और रवि शास्त्री की मुलाकात 2015 में एक कार लांच के दौरान हुई। इसके बाद से दोनों पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इस रिश्ते को गोपनीय रखना सही समझा और मीडिया को इसकी भनक तक नहीं लगने दी, हालांकि, बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शाम में सफाई देकर इस अफवाह पर विराम लगा दिया।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
ravi shastri and amrita singh
बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब रवि शास्त्री का नाम किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ भी उनके अफेयर की खबरें काफी वायरल हुई थीं। 80 के दशक में टीम इंडिया के पोस्टर ब्वॉय रवि शास्त्री और अमृता सिंह की तस्वीर एक प्रसिद्ध मैग्जीन के कवर पेज पर भी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ravi shastri
इसके अलावा रवि शास्त्री के साथ डिंपल कपाड़िया का नाम भी काफी उछाला गया था। दरअसल 80 के दशक में दोनों को एक साथ एक पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें