अफागानिस्तान का यंग टैलेंट राशिद खान इन दिनों न सिर्फ अपनी गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी से भी फैंस के होश उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कभी उनकी गेंदबाजी में कुंबले जैसी धार नजर आती है तो कभी धोनी की बल्लेबाजी की झलक।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rashid khan
अफगानिस्तान में खेली जा रही टी-10 लीग में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब राशिद ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी का सिग्नेचर शॉट हेलीकॉप्टर खेला।
विज्ञापन
3 of 5
rashid khan
राशिद ने यह शॉट इतनी खूबसूरती से खेला कि बड़े से बड़े दिग्गज भी उन्हें देखकर हैरत में पड़ गए। खास बात यह है कि राशिद ने यह शॉट पाकिस्तान के सबसे खतरनाक गेंदबाज की गेंद पर जड़ा।
4 of 5
मोहम्मद इरफान
यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के इतिहास में सबसे लंबे तेज गेंदबाजों में शुमार मोहम्मद इरफान हैं। जैसे ही इरफान की तेज तर्रार गेंद राशिद की रडार में आई तो उन्होंने ऐसा हेलिकॉप्टर शॉट घुमाया की गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जा गिरी।
इस टी-10 लीग में राशिद खान माराठा अरबियंस के लिए खेल रहे थे और उनका मुकाबला पख्तूंस के खिलाफ था। राशिद का यह हेलिकॉप्टर शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।