फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राशिद' की फिरकी के सामने 'सुपरकिंग्स' की आखिरी परीक्षा आज, पढ़ें इस जांबाज स्पिनर की दिलचस्प कहानी

Sun, 27 May 2018 12:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
राशिद खान
आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदाराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में शुरुआत से ही दोनों टीमों को जीत का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। चेन्नई सुपरकिंग्स जहां बल्लेबाजी में अव्वल टीम रही है, वहीं सनराइजर्स के गेंदबाजों ने इस सीजन में विपक्षी टीमों की जमकर खबर ली है।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। 16 मैच खेलने वाले इस अफगानी गेंदबाज ने चौंका देने वाले इकॉनमी रेट से 21 विकेट चटकाए हैं। आइए जानते हैं इस बेशकीमती स्पिन गेंदबाज की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 9
राशिद खान
19 साल के राशिद खान न सिर्फ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया में सबके चहेते खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि राशिद का बचपन बेहद मुश्किल और कठिन परिस्थितियों में बीता है।
विज्ञापन

3 of 9
राशिद खान
20 सितंबर 1998 में अफगानिस्तान के नांगरहार में जन्मे राशिद के नौ भाई-बहन हैं। एक तो गरीबी का संकट और ऊपर से अफगानिस्तान में तालिबान की वजह से गृहयुद्ध ने इनके परिवार को पाकिस्तान भागने पर मजबूर कर दिया था।

4 of 9
राशिद खान
काफी समय तक पाकिस्तान में रहने के बाद जब अफगानिस्तान में हालात थोड़े बेहतर हुए तो राशिद का परिवार वापस अपने देश लौट गया। इसके बाद राशिद की पढ़ाई-लिखाई आफगानिस्तान में ही हुई।
विज्ञापन

5 of 9
राशिद खान
बचपन में राशिद शाहिद अफ्रीदी को क्रिकेट खेलते देखा करते थे। इसके बाद धीरे-धीरे राशिद ने अफरीदी के बॉलिंग स्टाइल को कॉपी करना शुरू कर दिया। राशिद बचपन में अपने पांच बड़े भाइयों के साथ क्रिकेट खेला करते थे।
विज्ञापन

6 of 9
राशिद खान
16 साल की उम्र में राशिद खान अफगानिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम में सेलेक्ट हुए। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का डेब्यू मैच खेला था।
विज्ञापन

7 of 9
राशिद खान
साल 2017 में आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइजी ने इस स्पिन गेंदबाज को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। अपने पहले ही सीजन में राशिद ने अपनी धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया।

8 of 9
राशिद खान
यही कारण है कि साल 2018 में राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 करोड़ रुपये में खरीदा। अफगानिस्तान की तंग गलियों में साधारण सी जिंदगी जीने वाला यह क्रिकेटर पलक झपकते ही स्टार बन गया।
विज्ञापन

9 of 9
राशिद खान
कई क्रिकेटरों के साथ राशिद की तस्वीरें गवाह है कि बेशक मैदान पर यह खिलाड़ी उनके गले की फांस बना हुआ है, लेकिन असल में राशिद को सभी बहुत प्यार करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें