deepak chahar cricketer
टीम इंडिया दो स्पिन और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। स्पिन विभाग कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के पास हो सकता है। वहीं, तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर और खलील अहमद नजर आ सकते हैं।
बता दें कि खलील अहमद ने हांगकांग के खिलाफ डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए थे। वहीं, दीपक चाहर को चोटिल हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया गया है।
नोटः यह महज हमारा एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता मैच से कुछ देर पहले ही चलेगा।