फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी राउंड-अपः बिहार ने मिजोरम रौंदा, नीतीश राणा ने दिलाई दिल्ली को बढ़त

Sun, 05 Jan 2020 10:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नीतीश राणा - फोटो : सोशल मीडिया
राणा ने दिलाई दिल्ली को बढ़त
नीतीश राणा (92) की जुझारू पारी के बाद तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना पलड़ा भारी रखा। ध्रुव शोरे के 96 रन के बाद राणा ने भी धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की। निचले मध्यक्रम में जोंटी सिद्धू ने 41 और ललित यादव ने 39 रन का योगदान दिया जिससे दिल्ली ने पहली पारी में 339 रन बनाकर 26 रन की बढ़त ली।

पंजाब ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। मेजबान टीम ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 44 रन बनाए हैं। कप्तान मनदीप सिंह आठ और शरद लुंबा छह रन बनाकर क्रीज पर थे। पहली पारी में अंपायरों से बहस करके विवादों में पड़ने वाले ओपनर शुभमन गिल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सिमरजीत सिंह ने दो और सुबोध भाटी और कुवंर बिधूड़ी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

कर्नाटक ने मुंबई को पांच विकेट से रौंदा

कर्नाटक ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को ढाई दिन में ही पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुंबई की घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी हार है। यह कर्नाटक की मुंबई के खिलाफ 2013-14 सत्र से चौथी जीत है। जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य को कर्नाटक ने पांच विकेट पर 129 रन बनाकर हासिल कर लिया।

आर समर्थ ने 34, देवदत्त पड्डीकल 50 और रोहन कदम ने 21 रन बनाए। इससे पहले मुंबई ने पांच विकेट पर 109 रन से खेलना शुरू किया और 40 रन जोड़कर पूरी टीम 149 रन पर ढेर हो गई। सरफराज खान ने नाबाद 71 और शम्स मुलानी ने 31 रन की पारी खेली। कर्नाटक की ओर से प्रतीक जैन ने चार और अभिमन्यु मिथुन ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

सैफ ने उत्तर प्रदेश को संभाला

मोहम्मद सैफ (77) की अर्द्धशतकीय पारी से उत्तर प्रदेश की टीम तमिलनाडु के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरकर नौ विकेट पर 170 रन बनाने में सफल रही। सैफ तीसरे दिन की अंतिम गेंद पर आउट हुए। मेजबान टीम अभी दस रन पीछ है। सैफ के अलावा उपेंद्र यादव ने 36, सौरभ कुमार ने 18 और आर्यन जुरेल व रिंकू सिंह ने 11-11 रन बनाए।

तमिलनाडु के लिए टी नटराजन ने तीन विकेट झटके। इससे पहले तमिलनाडु की टीम ने छह विकेट पर 165 रन से पारी आगे बढ़ाई और 180 पर सिमट गई। उसके शेष चार बल्लेबाज 15 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। उत्तर प्रदेश के सौरभ ने पांच और अंकित ने चार विकेट झटके।

अब्दुल के शतक से जेएंडके मजबूत

अब्दुल समद (128) के शानदार शतक से जम्मू एंड कश्मीर ने झारखंड के 259 रन के जवाब में पहली पारी में 441 रन का विशाल स्कोर खड़ाकर 182 रन की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक झारखंड ने 103 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। उसे पारी की हार टालने के लिए अभी 79 रन की दरकार है।

इशांक जग्गी 11 और विराट सिंह एक रन बनाकर क्रीज पर थे। इससे पहले जेएंडके ने तीन विकेट पर 135 रन से पारी शुरू की। समद के अलावा आबिद मुश्ताक ने नाबाद 50, शुभम पुडीर ने 56, एच मलिक ने 30 और मोहम्मद मुदसर ने 25 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

हरियाणा जीत से सात विकेट दूर

हरियाणा जीत से सात विकेट दूसरे है। हरियाणा ने दूसरी पारी में 258 रन बनाकर छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 263 रन का लक्ष्य दिया। हरियाणा के लिए नीतिन सैनी ने 55,शिवम चौहान ने 42, अंकित कुमार ने 41, सुमित कुमार ने 36 और हर्षल पटेल ने 41 रन बनाए।

छत्तीसगढ़ की ओर से प्रताप सिंह ने चार विकेट झटके। जवाब में छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 33 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। अविनाश धालीवाल 21 और पुनीत चार रन बनाकर क्रीज पर थे। वह जीत से अभी 230 रन दूर है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार ने मिजोरम को छह विकेट से रौंदा

बिहार के पेसर अभिजीत साकेत की कहर बरपाती गेंदों के सामने मिजोरम की दूसरी पारी महज 31.4 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। इसके बाद उसने जीत के लिए मिले 185 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर इंद्रजीत कुमार ने नाबाद 98 रन और बाबुकल कुमार ने 61 रन का योगदान दिया।

मैच का आकर्षण साकेत रहे जिन्होंने अपने पहले छह ओवर में बिना कोई रन दिए सात विकेट लिए। इसमें से पांच बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि अगले चार ओवर में साकेत ने 12 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं मिला। यह 25 वर्षीय साकेत का तीसरा प्रथम श्रेणी मैच था। मिजोरम के पहली पारी के 378 रन के जवाब में बिहार ने 262 रन बनाए थे।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें