फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPV Kia Carnival भारत में Auto Expo के पहले ही दिन पेश की जाएगी, जानें फीचर्स और कीमत

Sun, 05 Jan 2020 07:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Kia Grand Carnival launch - फोटो : सांकेतिक
भारतीय ऑटोबाजार में Kia Motors (किआ मोटर्स) अपनी दूसरी कार पेश करने जा रही है। Kia Motors की पहली SUV कार Seltos को भारत में खूब पसंद किया गया। Seltos मिड साइज SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सेगमेंट की कार है। कंपनी ने Seltos की कामयाबी के बाद अब MPV (मल्टीपर्पज व्हीकल) सेगमेंट में अपनी नई कार Carnival उतार रही है। ऑटो एक्सपो 2020 के पहले दिन यानी 5 फरवरी को Kia Carnival MPV को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि आम लोग इस ऑटो एक्सपो में 7 फरवरी को जा पाएंगे। जिसके बाद वे इस गाड़ी को देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Kia Grand Carnival launch

डिजाइन

Kia Carnival MPV में स्लाइडिंग डोर्स और टॉप वेरियंट्स में इलेक्ट्रॉनिक डोर मिलते हैं। जिसके चलते इसमें मिनी वैन जैसा फील मिलता है। MPV के फ्रंट में किआ की सिग्नेचर ग्रिल है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली कार्निवल की डिजाइन काफी शानदार और प्रीमियम है। भारत में पेश की जाने वाली Carnival की डिजाइन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
2019 Toyota Innova Crysta

डायमेंशन

भारत में Kia Carnival MPV की टक्कर Toyota Innova Crysta (टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) से होगी। कार्निवल लंबाई में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से लंबी होगी। कार्निवल की डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लंबाई 5,155 एमएम, चौड़ाई 1985 एमएम और ऊंचाई 1740एमएम है, जबकि इसका व्हील बेस 3060 एमएम है। क्रिस्टा के मुकाबले 380 एमएम लंबी, 155 एमएम चौड़ी, लेकिन ऊंचाई में 40 एमएम छोटी है। 

4 of 6
Kia Carnival Interior - फोटो : सांकेतिक

फीचर्स

कार्निवल में सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें एबीएस के साथ ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिलसाइड असिस्ट, रिअर पार्किंग सेंसर्स, रिअर व्यू कैमरा, डस्क सेंसिंग हेडलैंप्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर मिलते हैं। Carnival में इसके अलावा एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। अन्य फीचर्स में मल्टीजोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकल एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे शानदार फीचर भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
2019 Kia Carnival Interior - फोटो : सांकेतिक

कितने सीट होंगी

Toyota Innova Crysta लैडर फ्रेम चैसिस पर बनी है, जबकि Kia Carnival मोनोकॉक चैसिस पर बनी होगी। इसका फायदा यह होगा कि अंदर काफी जगह मिलती है और राइड क्वालिटी के साथ ज्यादा स्टैबिलिटी भी मिलती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां कार्निवल 7 सीटर, 8 सीटर, 9 सीटर औरर 11 सीटर ऑप्शन के साथ मिलती है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाली कार्निवल मिडिल में कैप्टन सीटों के साथ 6, 7, 8 और 11 सीटर हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kia carnival - फोटो : social media

इंजन

Carnival में 2.2E-VGT डीजल इंजन मिलेगा, जो 3800 आरपीएम पर 199 बीएचपी की पावर और 1750 से 2750 आरपीएम पर 441 एनएम का टॉर्क देगा। कॉर्निवाल में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है, जो मैन्युअल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध रहेगी। कार की असेंबलिंग आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित किआ प्लांट में होगी। Kia Carnival MPV की कीमत 25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, वहीं इसके टॉप वैरियंट की कीमत करीब 30 लाख रुपये हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें