फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: 29 महीने में 10 रणजी मैचों में 1632 रन बना चुके हैं सरफराज, औसत ऐसी कि बड़े-बड़े बल्लेबाज भी शरमा जाएं

Tue, 07 Jun 2022 06:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस सीजन सरफराज का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने अब तक चार मैचों की पांच पारियों में 140.80 की औसत से 704 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
1 of 8
सरफराज खान - फोटो : अमर उजाला
रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल राउंड की शुरुआत हो चुकी है। मुंबई की टीम उत्तराखंड के सामने है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 647 रन बनाए। एक वक्त मुंबई ने 64 रन पर कप्तान पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अरमान जाफर ने सुवेद पार्कर के साथ मिलकर मुंबई की पारी संभाली। अरमान 60 रन बनाकर आउट हुए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सुवेद ने सरफराज खान के साथ मिलकर मुंबई की पारी को आगे बढ़ाया। सरफराज ने आक्रामक पारी खेली और 205 गेंदों पर 153 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 74.63 का रहा। इसमें 14 चौके और चार छक्के शामिल हैं। इस सीजन सरफराज का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने अब तक चार मैचों की पांच पारियों में 140.80 की औसत से 704 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

विज्ञापन

3 of 8
सरफराज खान - फोटो : अमर उजाला
इस सीजन सरफराज का हाईएस्ट स्कोर 275 रन का रहा है। वह मुंबई के नॉकआउट राउंड में पहुंचने की अहम कड़ी रहे हैं। सरफराज ने जनवरी 2020 के बाद से रणजी ट्रॉफी में 10 मैचों में 14 बार बल्लेबाजी की है। इसमें उन्होंने 148.36 की औसत से 1632 रन बनाए हैं। इसमें छह बार सरफरज ने 100 से ज्यादा और नौ बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। 

4 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
सरफराज ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू मुंबई के लिए 2014 में किया था। हालांकि, उस साल उन्हें सिर्फ तीन मैच खेलने को मिले। टीम में सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी की वजब से सरफराज को खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद सरफराज ने उत्तर प्रदेश से खेलने का निर्णय लिया। वहां भी उन्हें ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिला। इसके बाद सरफराज ने वापस मुंबई की ओर रुख किया।

विज्ञापन

5 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में वापसी के बाद से सरफराज ने रनों की झड़ी लगा दी है। 2019-20 सीजन में सरफराज रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने छह मैचों में 928 रन बनाए। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 301 नाबाद रनों का रहा। 2019-20 सीजन में सरफराज ने मुंबई के लिए 154.66 की औसत से रन बनाए थे। 2020-21 में कोरोना की वजह से टूर्नामेंट नहीं खेला गया। अब 2021-22 सीजन में एकबार फिर सरफराज का धमाका देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
सरफराज ने 2022 सीजन की शुरुआत दोहरे शतक के साथ की। उन्होंने लीग फेज के पहले मैच में मजबूत सौराष्ट्र के खिलाफ अहमदाबाद में 275 रनों की पारी खेली। इसके बाद गोवा के खिलाफ 63 रन (पहली पारी) और 48 रन (दूसरी पारी) बनाए। लीग स्टेज के फाइनल मैच में सरफराज ने ओडिशा के खिलाफ 165 रन की पारी खेली। इसके बाद मुंबई की टीम नॉकआउट स्टेज में पहुंच गई।

विज्ञापन

7 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्वार्टर फाइनल में सरफराज ने उत्तराखंड के गेंदबाजों की खूब धुनाई की और अपने फर्स्ट क्लास करियर का सातवां शतक लगाया। सरफराज अब तक 23 फर्स्ट क्लास मैचों में 2252 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 80 के करीब रही है। वह फर्स्ट क्लास मैचों में दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रैडमैन ने फर्स्ट क्लास में 95.14 की औसत से रन बनाए थे। 24 साल के सरफराज को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। हालांकि, वह आईपीएल के इस सीजन सिर्फ छह ही मैच खेल सके। सरफराज के अलावा उत्तराखंड के खिलाफ रणजी क्वार्टर फाइनल मैच में सुवेद पारकर ने 252 रन की पारी खेली। सरफराज और सुवेद ने चौथे विकेट के लिए 267 रन की साझेदारी निभाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें