फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने पूछे 7 सवाल, धोनी-द्रविड़ के साथ कोहली भी कटघरे में

Sun, 04 Jun 2017 06:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 8
रामचंद्र गुहा - फोटो : Outlook
मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बीसीसीआई परिचालन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठिन प्रशासन समिति (सीओए) से इस्तीफा दे दिया है। निजी कारणों का हवाला देते हुए गुहा ने इस पद से इस्तीफा दिया है। मगर उन्होंने जाते-जाते सीओए अध्यक्ष और पूर्व सीएजी विनोद राय के सामने 7 सवाल खड़े कर दिेए हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत में एक बार फिर बवंडर खड़ा कर दिया है। जानिए क्या हैं वो 7 सवाल:
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने पूछे 7 सवाल, धोनी-द्रविड़ समेत कोहली भी कटघरे में

2 of 8
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
हितों का टकराव
गुहा ने कहा कि सीओए अपनी शुरुआत से ही हितों के टकराव को सुधार पाने में नाकाम रहा है। बीसीसीआई अपने कोच को 10 महीने का कॉन्ट्रेक्ट देती है, ताकि वो बाकी 2 महीने आईपीएल में टीमों के सात बतौर कोच या मेंटर जुड़ सकें। राष्ट्रीय टीम, जूनियर टीम, सीनियर टीम या राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कोच द्वारा एक समय पर दो टीमों से जुड़ना ठीक नहीं है। यह लोढ़ा समिति की सिफारिशों के खिलाफ हैं।
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने पूछे 7 सवाल, धोनी-द्रविड़ समेत कोहली भी कटघरे में

3 of 8
सुनील गवास्कर - फोटो : getty
अनुबंधित क्रिकेटरों का खिलाड़ियों का एजेंट बनना
अपने इस बिंदु पर सुनील गवासकर का उदाहरण देते हुए गुहा ने कहा कि सुनील गवास्कर एक कंपनी के हेड हैं, जो क्रिकेटरों का प्रतिनिधित्व करती है। इसी बीच गवास्कर कमेंट्री भी करते हैं, जो हितों के टकराव का साफ मामला है। इसके अलावा धोनी भी एक कंपनी में मालिकाना हक रखते हैं, जो कई खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करती है। वह उस समय टीम इंडिया के कप्तान भी हुआ करते थे।

रामचंद्र गुहा ने पूछे 7 सवाल, धोनी-द्रविड़ समेत कोहली भी कटघरे में

4 of 8
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI
धोनी को ए-ग्रेड कॉन्ट्रेक्ट पर सवाल
गुहा ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल उठाते हुए कहा कि धोनी को ए-ग्रेड अनुबंध क्यों दिया जा रहा है। धोनी टेस्ट से संन्यास ले चुकी हैं और उन्हें ए-ग्रेड कॉन्ट्रेक्ट मिलना सुपरस्टार कल्चर का ही हिस्सा है। कई खिलाड़ियों को ए-ग्रेड कॉन्ट्रेक्ट दिया जाता है, मगर धोनी भारत के लिए सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलते हैं। धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने पूछे 7 सवाल, धोनी-द्रविड़ समेत कोहली भी कटघरे में

5 of 8
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
अनिल कुंबले के साथ गैर पेशेवर रवैया
रामचंद्र गुहा ने कहा मौजूदा टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले के कॉन्ट्रेक्ट को गैर-पेशेवर तरीका से हैंडल किया गया। कुंबले के टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है और इसके तहत उनका अनुबंध बढ़ाना चाहिए था। मगर बीसीसीआई ने इसके लिए फिर से इश्तेहार निकाला। उन्होंने सवाल उठाया कि मौजूदा खिलाड़ियों को पास कोच-कमेंटेटर बनाने का वीटो पावर है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने पूछे 7 सवाल, धोनी-द्रविड़ समेत कोहली भी कटघरे में

6 of 8
सुरेश रैना - फोटो : getty
घरेलू क्रिकेट को किया नजरअंदाज
उन्होंने कहा कि सीओए अपने गठन के बाद से ही घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज कर रहा है। रणजी क्रिकेट, सैयद अली मुश्ताक जैसे टूर्नामेंट की तुलना खिलाड़ी और प्रशासक आईपीएल को तरजीह देते हैं क्योंकि उसमें ज्यादा पैसा है। आज भी रणजी मैच के एक दिन के लिए खिला़ड़ियों को मात्र 30 हजार रुपये मिलते हैं। रणजी क्रिकेट की बजाय आईपीएल से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना आसान हो गया है।
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने पूछे 7 सवाल, धोनी-द्रविड़ समेत कोहली भी कटघरे में

7 of 8
बीसीसीआई - फोटो : getty
'अयोग्य' अधिकारियों के बैठक में मौजूद रहने पर चुप्पी
गुहा ने कहा सीओए का गठन ही बीसीसीआई अयोग्य अधिकारियों को प्रशासन से दूर रखने के लिए हुआ था। हालांकि, अभी भी कुछ अयोग्य बोर्ड अधिकारी बीसीसीआई की मीटिंग का हिस्सा बनते हैं, जिसपर सीओए चुप्पी साधे हुए है। यह प्रशासन समिति की जिम्मेदारी है कि वो उन 'अयोग्य' अधिकारियों की जानकारी सु्प्रीम कोर्ट के दे, जो बोर्ड मीटिंग के हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

रामचंद्र गुहा ने पूछे 7 सवाल, धोनी-द्रविड़ समेत कोहली भी कटघरे में

8 of 8
जवागल श्रीनाथ - फोटो : amar ujala
सीओए में नहीं है कोई पुरुष क्रिकेटर
इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रशासन समिति में पुरुष क्रिकेटर का न होना एक दिक्कत है। ऐसे में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ के नाम का सुझाव दिया। उन्होंने कहा वो एक सफल खिलाड़ी, गैर-विवादित कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड सचिव और आईसीसी के सम्मानित मैच रेफरी हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि श्रीनाथ उनकी पसंद है, मगर इसके अलावा अन्य नाम भी इसका हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें